MVA सरकार के दौरान फडणवीस को गिरफ्तार करने की थी साजिश, परमबीर सिंह का बड़ा खुलासा, BJP नेता की भी आई प्रतिक्रिया

By अंकित सिंह | Aug 10, 2024

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने नया दावा किया है। उन्होंने उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। एक बयान में परमबीर सिंह ने कहा कि मेरे संज्ञान में बहुत ही चौंकाने वाली बातें आई हैं कि न केवल मेरे खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए और उन्होंने मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश की। एक विशेष मामले में - 'अर्बन लैंड सीलिंग' (ULC) केस, उस मामले में, IO (जांच अधिकारी) सरदार पाटिल थे, जो उस समय ACP थे, जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सिंह ने दावा किया कि उन्हें सीधे संजय पांडे से निर्देश मिल रहे थे, जिन्हें अनिल देशमुख, शरद पवार और उद्धव ठाकरे से निर्देश मिल रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: उद्धव दिल्ली से खाली हाथ लौटे, मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर नहीं मिला भरोसा : भाजपा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इस पर कहा कि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के दौरान झूठे मामले बनाकर मुझे गिरफ्तार करने की साजिश रची गई थी। लेकिन हम उस समय इन सभी साजिशों को उजागर करने में सफल रहे। हमने सीबीआई को इसके वीडियो सबूत भी दिए। उन्होंने दावा किया कि आज भी हमारे पास इसके कई वीडियो सबूत हैं। एमवीए के दौरान कुछ अधिकारियों को मेरे, गिरीश महाजन, प्रवीण दारेककर जैसे हमारे कई नेताओं को जेल में डालने का ठेका दिया गया था, कुछ अधिकारियों ने इसे लिया भी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए क्योंकि उस समय कई अधिकारी ऐसे थे जो ऐसे मामले बनाने से इनकार कर देते थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Fortis Escorts ने एक ही ऑपरेशन में दिल और कैंसर की सफल सर्जरी की

Delhi Police ने मकोका के तहत कार्रवाई कर अमित नागर समेत 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया

Mumbai के Income Tax Bhavan में लगी आग पर 5 घंटे बाद पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं

Paytm की 4.98 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी Vijay Shekhar Sharma की कंपनी