एमपी में पुल को टाइम बम से उड़ाने की साजिश, सीएम योगी के नाम पर मिला धमकी भरा खत

By सुयश भट्ट | Jan 26, 2022

भोपाल। 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कड़ी सुरक्षा के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे मध्य प्रदेश के रीवा जिले में टाइम बम मिला है। बुधवार सुबह यह बम मनगवां ओवर ब्रिज के नीचे मिला है। बम के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए धमकी भरा पत्र भी मिला है।

इसे भी पढ़ें:मिर्ची बाबा का अनशन हुआ समाप्त, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गौमूत्र पिलाकर तुड़वाया अनशन 

आपको बता दें कि मनगंवा पुल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित है। यह रीवा से बनारस और प्रयागराज को जोड़ता है। बम मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और हाईवे पर आवागामन रोक दिया। वहीं थोड़ी देर में बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा और उसने वक्त रहते बम को डिफ्यूज कर दिया।

जानकारी के अनुसार बम के साथ जो धमकी भरी चिट्ठी मिली है जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र है। लेकिन धमकी के बारे में ज्यादा खुलासा अभी नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके लिए बीजेपी, कांग्रेस, सपा, बसपा समेत कई पार्टियां अपनी जोर आजमाइश में लगी हैं।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट