मणिपुर एवं नूंह की हिंसा 2024 को प्रभावित करने का षड़यंत्र : बृजलाल खाबरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2023

मेरठ (उप्र)। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने बुधवार को मणिपुर एवं नूंह की हिंसा को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने का षडयंत्र करार देते हुए कहा कि मौजूदा हालात में देश और संविधान खतरे में है, जिसके लिए कांग्रेस की जरूरत है। यहां आयोजित कांग्रेस की संविधान बचाओ संकल्प सभा में खाबरी और प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे। सभा के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में खाबरी ने मणिपुर एवं नूंह (हरियाणा) की हिंसा को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में कहा हमने पहले भी कहा है, फिर कह रहे हैं कि यह सब कहीं न कहीं 2024 (लोकसभा चुनाव) को प्रभावित करने का षड्यंत्र है।

इसे भी पढ़ें: बिहार के कटिहार में महिला समेत उसके दो बच्चों की गला रेत कर हत्या, पति गिरफ्तार

उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की जीत का दावा किया। इससे पहले संविधान बचाओ संकल्प सभा में खाबरी ने भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार पर सरकारी संस्थानों का तेजी से निजीकरण कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान के तहत प्राप्त आरक्षण का अधिकार खत्म होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब सरकारी संस्थान ही नहीं रहेंगे तो नौकरियों में आरक्षण कैसे दिया जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मणिपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार का अंत निकट है, क्योंकि जब-जब जिसने भी नारी का अपमान किया है उसका अंत हुआ है। इससे पहले संविधान बचाओ संकल्प सभा की शुरुआत वंदे मातरम गीत से हुई।

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary ने संपन्न लोगों से 125 यूनिट Free Electricity का लाभ छोड़ने को कहा

PV Sindhu और Lakshya Sen ने जीता Hylo Open खिताब, जर्मनी में भारत को मिली दोहरी जीत

Mumbai के हाथ से फिसला मुकाबला, 92वें मिनट के बाद Delhi ने दो Goal दागकर पलटी बाजी

गम्हरिया थाने की घटना पर BJP आक्रामक, Neera Yadav ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा