वक्फ संशोधन के नाम पर मुसलमानों को भूमिहीन बनाने की साजिश: इमरान मसूद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 11, 2024

सहारनपुर से सासंद और संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के सदस्य इमरान मसूद ने कहा कि वक्फ संशोधन के नाम पर मुसलमानों को भूमिहीन बनाने की साजिश की जा रही है। वह रविवार रात यहां मोती डूंगरी रोड पर हुई ‘तहफ्फुजे औकाफ कॉन्फ्रेंस’ में बोल रहे थे।

मसूद ने कहा कि मुसलमानों के सार्वजनिक जमीनों पर अतिक्रमण करने संबंधी दावे ‘‘भ्रामक’’ हैं और ये प्रस्तावित संशोधन को सही ठहराने के लिए किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल मुसलमानों के स्वामित्व वाली संपत्तियों को ही सरकार की जांच का सामना करना पड़ रहा है।

मसूद ने कहा कि यह ‘‘मुसलमानों को भूमिहीन करने की योजना’’ का हिस्सा है। आदर्श नगर से विधायक रफीक खान ने कहा कि जेपीसी को विधेयक पर वास्तविक हितधारकों के विचारों को समझने के लिए उनसे मशविरा करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बजाय, वह ऐसे व्यक्तियों और समूहों को समय दे रही है जो न तो हितधारक हैं और न ही उन्हें वक्फ की कोई समझ है।’’ खान ने कहा, ‘‘यह निराशाजनक है कि जेपीसी के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल ऐसे व्यक्तियों को प्रस्तुति देने की अनुमति दे रहे हैं जिनका ध्यान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करने या इससे इतर मामलों पर चर्चा करने पर रहता है।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!