Maharashtra के पालघर में दुष्कर्म के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2025

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पालघर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कथित घटना पिछले सप्ताह कासा थाना क्षेत्र की है।

अधिकारी ने बताया कि महिला एक मामले के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने थाने गई थी। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल ने परिसर में ही उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि कासा थाना प्रभारी का तबादला कर दिया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने छेड़ा, सरकार ने रोका, नरवणे की किताब Four Stars of Destiny पर क्यों है संग्राम?

CBI का Operation Systrike हिट! 10 राज्यों में छापेमारी, US-UK को ठगने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

T20 World Cup में भारत से खेलने से Pakistan का इनकार, Kirti Azad बोले- हार के डर से भागे

Daldal Series Review | मुंबई की भिंडी बाज़ार गलियों में खूनी खेल, पर क्या Bhumi Pednekar का पुलिस अवतार जमा पाया रंग?