By अनन्या मिश्रा | Jan 16, 2025
जानिए कलगी साग खाने के फायदे
अगर इसके अन्य फायदे की बात करें, तो हरी पत्तेदार सब्जी में विटामिन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूती देना चाहते हैं, तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसका सेवन करने से हमारे शरीर में कैल्शियम का अवशोषण को बढ़ावा मिलता है। इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है। कलमी साग में मैग्नीशियम भी पाया जाता है, यह हड्डियों की संरचना को बनाए रखने में मदद करता है।
ऐसे करें इस सब्जी का सेवन
आप सूप के तौर पर इसको डाइट में शामिल कर सकते हैं।
आप कलगी कलमी की सब्जी बनाकर खा सकते हैं।
इसका आप पराठा तैयार करके भी खा सकते हैं।
आप इसको सलाद के तौर पर भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।