हिंदुओं के बहुसंख्यक रहने तक संविधान और महिलाएं सुरक्षित: सी टी रवि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2021

कलबुर्गी (कर्नाटक)। भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंगलवार को कहा कि भारत का संविधान और महिलाएं तब तक सुरक्षित रहेंगी जब तक हिंदू देश में बहुसंख्यक हैं। रवि ने कहा, ‘‘जब तक इस देश में हिंदू बहुसंख्यक हैं, तब तक डॉ बी आर आंबेडकर द्वारा लिखा गया संविधान रहेगा। जब तक हिंदू बहुसंख्यक रहेंगे, तब तक समान अवसर होंगे, एक बार हिंदू अल्पसंख्यक हो गए तो गंधार(अफगानिस्तान) के साथ जो हुआ, वह यहां भी होगा।’’

इसे भी पढ़ें: सौ प्रतिशत वैक्सीनशन के लिए जयराम ठाकुर और उनकी टीम को शुभकामनाएं : कश्यप

सहिष्णुता वाले लोगों के अल्पसंख्यक बनने पर अफगानिस्तान जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी ... जब वे (गैर-हिंदू) बहुसंख्यक होते हैं तो वे शरीयत की बात करते हैं, आंबेडकर के संविधान के बारे में नहीं।’’ इसके अलावा, चिकमगलूर के विधायक ने कांग्रेस से ‘‘निष्पक्ष रूप से राजनीति करने और तुष्टीकरण की राजनीति को रोकने’’ का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 में भारत की ध्वजवाहक बनने पर भावुक हुईं Manu Bhaker, कहा- यह दिल छूने वाला एहसास है

Numerology Prediction 19 September: मूलांक 1 से 9 तक का जानें पूरा भविष्यफल

DUSU Election Result: सातवें दौर में ABVP के यश डबास 609 वोटों से आगे

आतंकी संगठनों में नहीं भर्ती हो रहे स्थानीय युवा, पत्थरबाजी और अलगाववाद बंद, घुसपैठ के सभी प्रयास विफल, Modi राज की सफलता को दर्शा रहे हैं J&K संबंधी ताजा आंकड़े