संविधान में अदालतों के मूकदर्शक बनने की परिकल्पना नहीं की गई है: उच्चतम न्यायालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2021

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि भारतीय संविधान में यह परिकल्पित है कि जब कार्यपालिका की नीतियां नागरिकों के अधिकारों का अतिक्रमण करती हैं तो अदालतें खामोश नहीं रह सकतीं। न्यायालय ने यह टिप्पणी केन्द्र की इस दलील के संदर्भ में की कि कोविड-19 के प्रबंधन के बारे में उसके फैसलों में अदालतों को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। न्यायालय ने कहा कि वह नागरिकों के जीवन के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने अधिकारों का इस्तेमाल करना जारी रखेगा और यह देखेगा कि जो नीतियां हैं, वे तार्किकता के अनुरूप हैं या नहीं। न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एल. एन. राव और न्यायमूर्ति एस. रवींद्र भट की एक विशेष पीठ ने कहा कि यह कहना सही नहीं होगा कि शक्तियों का पृथक्करण संविधान की मूल संरचना का एक हिस्सा है और नीति-निर्माण कार्यपालिका के एकमात्र अधिकार क्षेत्र में है। 

 

इसे भी पढ़ें: टीकाकरण नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल, टीकों की खरीद का मांगा पूरा ब्योरा


पीठ ने 31 मई को दिये अपने आदेश में कहा, ‘‘हमारे संविधान में यह परिकल्पित नहीं है कि जब कार्यपालिका की नीतियां नागरिकों के अधिकारों का अतिक्रमण करती हैं तो अदालतें मूक दर्शक बनी रहें। न्यायिक समीक्षा और कार्यपालिका द्वारा तैयार की गई नीतियों के लिए संवैधानिक औचित्य को परखना एक आवश्यक कार्य है, और यह काम न्यायालयों को सौंपा गया है।’’ इस आदेश को बुधवार को उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। न्यायालय ने कहा कि वर्तमान में वह विभिन्न हितधारकों को महामारी के प्रबंधन के संबंध में संवैधानिक शिकायतों को उठाने के लिए एक मंच प्रदान कर रहा है। पीठ ने कोविड प्रबंधन पर स्वत: संज्ञान मामले में अपना आदेश पारित किया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Pakistan vs India T20 World Cup 2026 | टॉस जीता, होश खोया... जब पाकिस्तान ने मैच शुरू होने से पहले ही भारत को वॉकओवर दे दिया

Bra During Pregnancy: Pregnancy में Bra पहनना कितना जरूरी? जानें इस फैसले से जुड़े Facts और Myths

India AI Impact Expo 2026 | भारत का AI मूमेंट! पीएम मोदी मेगा समिट में करेंगे दुनिया के टेक दिग्गजों की मेजबानी

Tamil Nadu Horrific Accident | दोपहिया वाहन और पर्यटक बस की टक्कर, पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री स्टालिन ने शोक व्यक्त किया