दिल्ली के क्लबों में शराब पीने वाले लोग अब टेबल पर ‘पूरी बोतल’ मंगा सकेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में क्लब में शराब पीने वालों के लिए एक पाबंदी ये थी कि वो शराब की पूरी बोतल अपनी टेबल पर नहीं  मंगवा सकते थे अब दिल्ली के होटलों और क्लबों में शराब का सेवन करने वाले लोगों के पास अब जल्द ही टेबल पर पूरी बोतल मंगाने का विकल्प होगा। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में एक मंत्री समूह ने आबकारी सुधार के तहत कई कदमों की सिफारिशें की है। मौजूदा समय में राष्ट्रीय राजधानी में होटलों और क्लबों में सिर्फ पेग में ही शराब दी जाती है। मंत्री समूह ने अपनी रिपोर्ट में हालांकि यह कहा है कि यह सुनिश्चित करना बार की जिम्मेदारी होगी कि कोई भी ग्राहक परोसी गई शराब की बोतल को उनके परिसर से बाहर न ले जा सकें। शहर में 1,000 से ज्यादा होटल, क्लब और रेस्तरां हैं, जिनके पास ग्राहकों को शराब परोसने का आबकारी लाइसेंस है।

इसे भी पढ़ें: चीन और भारत के बीच अविश्वास का माहौल चरम पर पहुंचा : अमेरिकी एडमिरल

पनी रिपोर्ट में मंत्रिसमूह ने कहा कि इन अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाली खुदरा दुकानों में कम से कम 100 आयातित शराब ब्रांड का स्टॉक रखना होगा जिन्हें प्रीमियम गुणवत्ता शराब समझा जाता है। इस मंत्रिसमूह के अनुसार ऐसी दुकानों को बस ऐसी बीयर बेचने की अनुमति होगी जिनके अधिकतम खुदरा दाम 200 रूपये से ऊपर हो लेकिन यह व्हिस्की, जिन, वोडका, ब्रांडी और अन्य तक सीमित नहीं हो। ये अपनी तरह की पहली दुकानें होंगी जहां दिल्लीवासी अपनी पसंद का सुपर प्रीमियम ब्रांड खरीद सकते हैं। इस कदम से दिल्ली सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।

प्रमुख खबरें

Ajit Agarkar का Contract रिन्यू नहीं करेगा BCCI, नए Chief Selector के लिए Shortlist तैयार

स्वरा भास्कर से करण पटेल तक... Rise And Fall 2 में दिखेंगे कई बड़े चेहरे, Virender Sehwag संभालेंगे शो की कमान

Aaditya Thackeray पर CBI FIR राजनीतिक साजिश, Uddhav बोले- दिशा सालियन केस में हमारा कोई Role नहीं

UPI MDR व्यवस्था के समर्थन में आई BharatPe, Ashneer Grover के बयान को बताया निजी