बरसात के मौसम में करें नीम की चाय का सेवन, कोसों दूर रहेगी बीमारियां और मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

By एकता | Jul 25, 2022

मानसून का मौसम चिलचिलाती गर्मी के बाद आता है और सभी को राहत देकर जाता है। मानसून की बारिश सभी को तरोताजा तो कर देती है लेकिन यह कई खतरनाक बीमारियां भी अपने साथ लेकर आती है। बारिश के कारण वातावरण में नमी बनी रहती है जो कीटाणुओं के पनपने और मच्छरों के प्रजनन की वजह बनती है। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और टाइफाइड जैसी कई अन्य बीमारियां इस मौसम में आम है लेकिन यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। इसलिए जरुरी है कि आप बरसात के मौसम में खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश करें। लेकिन आप खुद को स्वस्थ कैसे रखेंगे? इसके लिए आप नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सके हैं।

इसे भी पढ़ें: कब्ज में इन चीजों से नहीं करेंगे परहेज तो बहुत पछताएंगे! यहाँ पढ़ें बेहतर लाइफस्टाइल की ABCD

नीम की चाय बनाने के विधि-

इसके लिए आप डेढ़ कप पानी में नीम की पत्तियां और अदरक डालकर उसे 10 से 15 मिनट उबाल लें। आपकी चाय बनकर तैयार हैं और आप चाहें तो इसमें शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Women's Fitness: इन फिटनेस मिथ्स पर जल्दी भरोसा कर लेती हैं महिलाएं, अभिनेत्री सोनाली सहगल ने बताई इनकी सच्चाई

नीम की चाय के फायदें-

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद- नीम की चाय में फ्लेवोनोइड्स, एंटीऑक्सिडेंट्स, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक पाए जाते हैं, जो नॉन-इंसुलिन पर निर्भर डायबिटीज के मरीजों के लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: ट्रेंड में चल रही Intermittent Fasting क्या सच में है लाभदायक? जानें इसके फायदे और नुकसान

दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद- कई अध्ययनों में यह बात सामने आयी है कि नीम के पत्तों का नियमित सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए भी जाना जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Heart Health: एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर स्ट्रॉबेरी दिल के मरीजों के लिए होती है फायदेमंद, कम कर देती है हार्ट अटैक का खतरा

लिवर के लिए फायदेमंद- नीम की चाय लिवर को मजबूत करने के लिए जानी जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: एसिडिटी बन सकती है कैंसर का कारण, रिसर्च में हुआ खुलासा, बचने के लिए आजमाएं ये उपाय

इम्युनिटी बढ़ाने में फायदेमंद- नीम की चाय एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-वायरल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होती है। यह गुण हमारे शरीर में फ्री रैडिकल डैमेज को रोकते हैं, जो हमारी इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by 'Yuktahaar'by Munmun Ganeriwal (@munmun.ganeriwal)

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार