कब्ज में इन चीजों से नहीं करेंगे परहेज तो बहुत पछताएंगे! यहाँ पढ़ें बेहतर लाइफस्टाइल की ABCD

constipation
Prabhasakshi
एकता । Jul 23 2022 12:50PM

जो लोग बाहर का खाना खाते हैं आमतौर पर उन्हें कब्ज की शिकायत रहती हैं और आगे चलकर यह एसिडिटी, सिर दर्द, ब्लोटिंग और पाइल्स जैसी गंभीर समस्या का कारण बन सकती है। इसलिए जरुरी है कि आप अपने पेट का ध्यान रखें ताकि इन सभी समस्याओं से बच सकें। आज हम आपको बताएँगे कि कब्ज होने पर किन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए।

आज के दौर में लोगों की लाइफ लाइफस्टाइल बुरी तरह से बिगड़ी हुई है, सब घर से ज्यादा बाहर के चटपटे भोजन का सेवन कर रहे हैं। बाहर का भोजन खाने में स्वादिष्ट लगता है, लेकिन इसकी वजह से हमारे पेट को कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। जो लोग बाहर का खाना खाते हैं आमतौर पर उन्हें कब्ज की शिकायत रहती हैं और आगे चलकर यह एसिडिटी, सिर दर्द, ब्लोटिंग और पाइल्स जैसी गंभीर समस्या का कारण बन सकती है। इसलिए जरुरी है कि आप अपने पेट का ध्यान रखें ताकि इन सभी समस्याओं से बच सकें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि कब्ज होने पर किन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए और आपकी लाइफस्टाइल कैसी होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Women's Fitness: इन फिटनेस मिथ्स पर जल्दी भरोसा कर लेती हैं महिलाएं, अभिनेत्री सोनाली सहगल ने बताई इनकी सच्चाई

कब्ज में खाने की इन चीजों से करें परहेज

- अगर आपको कब्ज की समस्या है तो दूध और चीज जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से परहेज करें।

- कब्ज की समस्या में जंक फूड और ऑयली फ़ूड खाने से परहेज करना चाहिए, इससे दिक्कत बढ़ सकती है।

- अगर आपको कब्ज की समस्या हो रही है तो शराब का सेवन करने से भी परहेज करें।

- इसके अलावा रेड मीट और बेक्ड फ़ूड जैसे केक, पेस्ट्री, कुकीज भी खाने से परहेज करें।

इसे भी पढ़ें: ट्रेंड में चल रही Intermittent Fasting क्या सच में है लाभदायक? जानें इसके फायदे और नुकसान

कब्ज में खाने की इन चीजों का करें सेवन

- हल्का और कम मसाले वाले खाने का सेवन करें।

- सेमी लिक्विड फूड पेट के लिए अच्छी पसंद है।

- डायजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।

- फाइबर से भरपूर बाजरे का सेवन कर सकते हैं।

- इसके अलावा आप बादाम का भी सेवन कर सकते हैं, ये विटामिन-ई और फाइबर से भरपूर होता है।

इसे भी पढ़ें: Heart Health: एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर स्ट्रॉबेरी दिल के मरीजों के लिए होती है फायदेमंद, कम कर देती है हार्ट अटैक का खतरा

ऐसी होनी चाहिए आपकी लाइफस्टाइल

- रोजाना योग और एक्सरसाइज करें।

- हर रोज खाना खाने के बाद कुछ देर टहले जरूर।

- रात को लेट खाना खाने से परहेज करें।

- हमेशा आराम से और चबा कर भोजन करें।

- रोजाना दो बार ब्रश करें और साथ ही अपनी जीभ को भी साफ करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़