Raisins with Milk: दूध में मिलाकर करें किशमिश का सेवन, हड्डियों से लेकर दिल तक को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

By एकता | May 09, 2022

किशमिश सूखे अंगूर होते हैं। फाइटोकेमिकल्स और फाइबर से भरपूर किशमिश हमारे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक अच्छा आहार मानी जाती है। इसमें मौजूद आयरन हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र पर भी बेहतर प्रभाव पड़ता हैं। लेकिन जब आप किशमिश को दूध में मिलाकर इसका सेवन करते हैं तब इसके गुण और ज्यादा बढ़ जाते हैं। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए दूध के साथ किशमिश का सदियों से सेवन किया जा रहा है। आईये जानते हैं दूध में किशमिश मिलाकर पीने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

दूध के साथ किशमिश का सेवन करने से आँखों को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। इनमें मौजूद पॉलीफेनोलिक और फाइटोन्यूट्रिएंट्स, शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट को मजबूत बनाता है। मजबूत एंटी ऑक्सीडेंट आंखों की ज्यादातर समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: कम नमक का सेवन करने से शरीर को मिलते हैं ये बेहतरीन फायदे, दूर होंगी कई समस्याएं

हड्डियों के लिए फायदेमंद

दूध के साथ किशमिश का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। दूध और किशमिश दोनों ही कैल्शियम का अच्छा सोर्स हैं इसलिए इनका सेवन करने से हड्डियाँ मजबूत होती है। इसके अलावा रोजाना किशमिश को दूध में मिलाकर पीने से जोड़ों, घुटनों के दर्द और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Ankylosing Spondylitis: लगातार रहता है पीठ और कमर में दर्द तो न करें इसे नजरअंदाज, हो सकती है यह गंभीर बीमारी

पाचन के लिए फायदेमंद

दूध के साथ किशमिश का सेवन पाचन के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। किशमिश और दूध में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा किशमिश और दूध का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान स्विमिंग करना चाहती हैं तो ये टिप्स आएंगी काम, इन बातों का रखें खास ख्याल

दिल के लिए फायदेमंद

दूध के साथ किशमिश का सेवन करने से दिल को स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर, पोटेशियम और अन्य बायोएक्टिव कम्पाउंड दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। दिल की समस्याओं से बचने के लिए रोजाना किशमिश के साथ दूध का सेवन करें।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में लौटी बहार: भारी गिरावट के बाद संभला बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की ऐसी रही रफ्तार

मोरक्को के कोच ने France को ललकारा: FIFA World Cup जीतना ही असली बोनस

India-Australia Trade Relations: पीएम मोदी ने CECA समझौते को जल्द पूरा करने की वकालत की, ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को दिया निवेश का न्योता

एआई युग में कम लागत का फॉर्मूला फेल, मुख्य आर्थिक सलाहकार की उद्योग जगत को दोटूक, सिर्फ सरकारी नीतियों से नहीं बनेंगे ग्लोबल लीडर