विदेशी परमाणु वैज्ञानिक से संपर्क! पाकिस्तान का कर चुका दौरा... दिल्ली में पकड़ा गया संदिग्ध जासूस, चला रहा था खतरनाक नेटवर्क

By रेनू तिवारी | Oct 29, 2025

दिल्ली पुलिस ने एक 59 वर्षीय व्यक्ति को जासूसी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन गतिविधियों में एक विदेशी परमाणु वैज्ञानिक से संबंध और झारखंड के जमशेदपुर से संचालित एक फर्जी पासपोर्ट रैकेट शामिल है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद आदिल हुसैनी के रूप में हुई है और उसे सैयद आदिल हुसैन, नसीमुद्दीन और सैयद आदिल हुसैनी के नाम से भी जाना जाता है। उसे दो दिन पहले दिल्ली के सीमापुरी से गिरफ्तार किया गया था। एक पुलिस सूत्र ने बताया कि आरोपी विदेश में रहने वाले एक परमाणु वैज्ञानिक के संपर्क में था और पाकिस्तान समेत कई देशों की यात्रा कर चुका था। सूत्र ने दावा किया कि उसने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके एक संवेदनशील प्रतिष्ठान के तीन पहचान पत्र हासिल किए थे। और वह झारखंड के जमशेदपुर से संचालित एक फर्जी पासपोर्ट रैकेट से भी जुड़ा हुआ था।

इसे भी पढ़ें: Cyclone Montha | चक्रवाती तूफान मोंथा का तांडव, आंध्र प्रदेश-ओडिशा में 1 की मौत, हजारों हेक्टेयर फसलें तबाह

सूत्र ने दावा किया कि उसने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके एक संवेदनशील प्रतिष्ठान के तीन पहचान पत्र हासिल किए थे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि आदिल जमशेदपुर के टाटा नगर का निवासी है। उन्होंने कहा, ‘‘आदिल और उसके भाई अख्तर हुसैनी पर अन्य देशों को संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कई भारतीय पासपोर्ट हासिल करने का संदेह है।’’ पूरा नेटवर्क कथित तौर पर जमशेदपुर से संचालित हो रहा था, जहां जाली दस्तावेज की मदद से फर्जी पहचान पत्र और पासपोर्ट तैयार किए जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर को लगी गंभीर चोट, BCCI ने बताया स्थिर हालत, ऑस्ट्रेलिया में T20 सीरीज से बाहर

कुशवाह ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने आदिल के कब्जे से एक असली और दो जाली पासपोर्ट जब्त किए। उन्होंने बताया कि आदिल को 26 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) (आपराधिक षड्यंत्र), 318 (धोखाधड़ी), 338 (मूल्यवान प्रतिभूति, वसीयत आदि की जालसाजी) और 340 (जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड बनाना और उसे असली के रूप में इस्तेमाल करना) के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने आदिल के भाई अख्तर को भी गिरफ्तार किया है, जिसने कई खाड़ी देशों की यात्रा की थी और कथित तौर पर जाली दस्तावेज का इस्तेमाल करके एक गोपनीय केंद्र के तीन पहचान पत्र प्राप्त किए थे। मामले में जांच कर रही टीम यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क के माध्यम से कितने लोगों को नकली पासपोर्ट जारी किए गए थे। कुशवाह ने बताया कि आदिल को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे आगे की पूछताछ के लिए सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजने की अनुमति दे दी।

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत