By रेनू तिवारी | Mar 18, 2026
Breaking News 18 March 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
मध्य पूर्व में युद्ध की आग अब केवल क्षेत्रीय नहीं रही, बल्कि यह पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ चेतावनी दे दी है कि इस संघर्ष के वैश्विक प्रभाव अब शुरू हो चुके हैं और यह किसी की दौलत, धर्म या नस्ल नहीं देखेगा। यह बयान आने वाले भयंकर संकट की खुली घोषणा है।
Deve Gowda पर Kharge की चुटकी, मोहब्बत हमारे साथ, शादी मोदी साहब के साथ, PM भी नहीं रोक पाए हंसी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की एक चुटीली टिप्पणी ने संसद में चल रही गंभीर बहस को हंसी के माहौल में बदल दिया। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा पर उनके व्यंग्यात्मक कटाक्ष ने प्रधानमंत्री को भी मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। संसद की कार्यवाही के दौरान, खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा में दिए गए देवेगौड़ा के बयान पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा। शब्दों का चतुराई से प्रयोग करते हुए खरगे ने कहा कि देवेगौड़ा विपक्ष के साथ साझेदारी तो चाहते हैं, लेकिन भाजपा के साथ विवाह करना चाहते हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, "प्रेम हमारे साथ, शादी मोदी जी के साथ," जिससे सदन में हंसी गूंज उठी।
होर्मुज में लाल झंडे वाले दो जहाज देख चौंका अमेरिका, ट्रंप ने तुरंत जिनपिंग को घुमाया फोन!
ईरान की जंग में अब एक नई एंट्री हो चुकी है और यह एंट्री किसी छोटे देश की नहीं बल्कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ताकत की है। चीन अब खुलकर मैदान में उतरता हुआ नजर आ रहा है और इसी के साथ ही बता दें कि अमेरिका और इजराइल की टेंशन इस वक्त कई गुना ज्यादा बढ़ गई है। लेकिन सवाल अब सिर्फ जंग का नहीं है बल्कि सुपर पावर टकराव का हो चुका है। ईरान की मदद के लिए चीन से दो बड़े जहाज ईरान की तरफ रवाना हो गए हैं। इस खबर से अमेरिका में इस वक्त बता दें कि खतरनाक हड़कंप भी मचा हुआ है। चीन ने इन जहाजों के अंदर ऐसा क्या भेजा कि अब सबकी नजरें इन जहाजों पर टिक गई है। इसको लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं काफी ज्यादा तेज है। दरअसल बता दें कि चीन और ईरान के बीच बेहद मजबूत आर्थिक रिश्ता है।
Delhi Riots 2020: आरोपी ताहिर हुसैन ने Surgery के लिए मांगी अंतरिम Bail, कोर्ट में दी अर्जी
आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन ने चिकित्सा कारणों से एक महीने की अंतरिम जमानत के लिए यहां की एक अदालत में अर्जी दाखिल की है। अर्जी में ताहिर ने सर्जरी और उसके बाद की उपचारात्मक देखभाल का हवाला दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी की अदालत में दाखिल अर्जी में हुसैन ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से संबंधित एक मामले में 20 मार्च से 20 अप्रैल तक जमानत देने का अनुरोध किया है।
सड़क पर नमाज नहीं! Eid al-Fitr से पहले उलमा की अपील, Meerut Police ने भी कसी कमर
अगर आज सऊदी अरब में चांद दिखता है, तो भारत में शुक्रवार को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। इसे लेकर मस्जिदों में पूरी तैयारी कर ली गई है। मेरठ में ईद की नमाज सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच अलग-अलग मस्जिदों में पढ़ी जाएगी। इसके समय प्रशासन और मस्जिद कमेटियों ने तय करके बता दिए हैं। उलमा ने लोगों से कहा है कि वे ईद की नमाज सिर्फ मस्जिदों और ईदगाहों में ही पढ़ें। सड़क पर नमाज न पढ़ें, ताकि ट्रैफिक और लोगों को परेशानी न हो। ईद के मौके पर मेरठ रेंज में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। यहां 460 ईदगाह और 1865 मस्जिदों में नमाज होगी। जो जगहें ज्यादा संवेदनशील हैं, वहां खास नजर रखी जाएगी। पूरे इलाके को 23 जोन और 79 सेक्टर में बांटा गया है, ताकि सुरक्षा सही तरीके से हो सके।
Vijay की TVK का सनसनीखेज दावा, मिला था CM Post और 50% सीटों का ऑफर, किसने चली ये चाल?
टीवीके के महासचिव आधव अर्जुन ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के नेता विजय को आगामी चुनाव में चुनाव लड़ने के लिए एक पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री पद और यहां तक कि विधानसभा की पचास प्रतिशत सीटें भी प्रस्तावित की गई थीं। अर्जुन ने उस पार्टी का नाम लिए बिना बताया जिसने नवगठित पार्टी के साथ चुनावी समझौते की बातचीत की थी और यह प्रस्ताव रखा था, कि तमिलगा वेट्री कज़गम को ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद के साथ-साथ 50:50 सीटें भी दी गई थीं, लेकिन पार्टी अध्यक्ष विजय ने इसे अस्वीकार कर दिया।
'राजनीति में पूर्ण विराम नहीं होता', राज्यसभा सदस्यों की विदाई पर PM Modi का प्रेरक संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने न केवल उनके योगदान की सराहना की, बल्कि संसदीय लोकतंत्र में अनुभव के महत्व को भी रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि जनसेवा का मार्ग कभी समाप्त नहीं होता और एक सांसद की भूमिका सदन की औपचारिक सीमाओं से कहीं अधिक विस्तृत होती है। सदस्यों को संबोधित करते हुए, PM मोदी ने कहा, "राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता," और इस बात पर ज़ोर दिया कि जनसेवा का सफ़र औपचारिक कार्यकाल के बाद भी जारी रहता है। उन्होंने अनुभवी नेताओं से सीखने के महत्व पर भी ज़ोर दिया, और कहा कि युवा सदस्यों को अनुभवी सांसदों से प्रेरणा और मार्गदर्शन लेना चाहिए।
राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम इलाके में बुधवार की सुबह एक बड़े हादसे के साथ हुई। पालम मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 7:00 बजे मिली। घटना पालम मेट्रो स्टेशन के पास स्थित श्री राम चौक की गली नंबर-2 में एक रिहायशी बिल्डिंग में हुई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रहने वाले लोग अंदर ही फंस गए।
कर्नाटक की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बीच जारी कथित खींचतान के बीच अब विधायकों ने भी मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को बेंगलुरु के एक आलीशान होटल में हुई दो अलग-अलग मुलाकातों ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। सत्ताधारी पार्टी के कम से कम 45 विधायकों ने मंगलवार को बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल में मुलाकात की, ताकि वे सिद्धारमैया मंत्रिमंडल में शामिल होने की अपनी संभावनाओं पर चर्चा कर सकें। रात के खाने के बाद हुई इस बैठक के बाद, विधायकों ने 26 मार्च को नई दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मिलने का फैसला किया।
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव और युद्ध के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय झंडे वाला कच्चा तेल टैंकर 'जग लाडकी' (Jag Laadki) बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से अपनी चुनौतीपूर्ण यात्रा पूरी कर सुरक्षित रूप से गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पहुँच गया है। खास बात यह है कि यह तेल टैंकर रविवार सुबह फुजैराह बंदरगाह से रवाना हुआ था; इससे एक दिन पहले ही बंदरगाह के तेल टर्मिनल पर हमला हुआ था, जिससे वहाँ का काम-काज कुछ समय के लिए रुक गया था।