दिल्ली से 40 टन ऑक्सीजन लेकर आ रहा कंटेनर भोपाल के पास सीहोर पलटा

By दिनेश शुक्ल | Apr 17, 2021

भोपाल। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 40 टन आक्सीजन लेकर दिल्ली से भोपाल आ रहा एक कंटेनर शनिवार तड़के सीहोर के श्यामपुर के पास पलट गया। हलांकि हादसे में कंटेनर के ड्राइवर, क्लीनिक सुरक्षित रहे। जिसके बाद पलटे हुए टैंकर को सीधा करने का प्रयास किया गया, ताकि ऑक्सीजन जल्द से जल्द भोपाल पहुंचाई जा सके। दिल्ली से आइनोक्स कंपनी का एक बड़ा एयर कैप्सूल कंटेनर आक्सीजन लेकर भोपाल आ रहा था। कंटेनर में करीब 40 टन ऑक्सीजन भरी है। शनिवार की सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच कंटेनर श्यामपुर में अल्फा कालेज के पास पलटी खा गया। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने व सामने से दूसरे वाहन की चकाचौंध से कंटेनर डिवाडर से टकराकर अनियंत्रति होकर पलट गया। जिसके बाद पलटे हुए कंटेनर को सीधा करने के लिए श्यामपुर व कुरावर से दो क्रेन बुलाई गई। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार