शहडोल में नहीं थम रहा बच्चों के मौत का सिलसिला, दो और बच्चों ने तोड़ा दम

By दिनेश शुक्ल | Dec 15, 2020

शहडोल। मध्य प्रदेश में शहडोल जिले के कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां मासूमों की मौत का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह एसएनसीयू व पीआईसीयू वार्ड में दो ओर मासूमों की मौत हो गई। बच्चों की हुई मौतों को लेकर अब तक अस्पताल प्रबंधन ने चुप्पी साधी हुई है। जबकि शहडोल जिला अस्पताल में बच्चों की मौत के इन दो नए मामलों से एक बार फिर अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बन गई है। 26-27 नवंबर की रात से अब तक जिला चिकित्सालय में 23 शिशुओं की मौत हो चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: पुलिस के डायल 100 वाहन से घायल तेंदुए को कृषिमंत्री कमल पटेल ने भेजा अस्पताल

सीएमएचओ डॉ. राजेश पांडे ने बच्चों की मौत के पीछे निमोनिया को कारण बताया है। मुख्यमंत्री शिवराज ने मामले में जांच के सख्त निर्देश दिए थे। वहीं बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने भी अस्पताल का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ  बैठक की थी। बावजूद मौत का मामला थम नहीं रहा है। इस दौरान बच्चों की मौत की संख्या को छुपाने का भी खुलासा हुआ था।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह