मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में निरंतर गिरावट

By दिनेश शुक्ल | Oct 02, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना की रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रही है, जो अब 82.5 प्रतिशत हो गई है। इससे कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में निरंतर कमी आ रही है। गत 4 दिनों में प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीज 2000 कम हुए हैं। वहीं मृत्यु दर में तेजी से गिरावट आ रही है। गत 15 दिनों की प्रदेश की मृत्यु दर एक प्रतिशत है, जबकि औसत मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत है। प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है। प्रदेश के सभी कोविड अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बैड्स उपलब्ध है तथा ऑक्सीजन तथा अन्य चिकित्सा सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें: निर्वाचन आयोग ने दिया कलेक्टर इंदौर के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि सभी जिलों में कलेक्टर्स 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' के सदस्यों से निरंतर संवाद रखें तथा जनता के पूरे सहयोग से कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के हरसंभव प्रयास करें। मुख्यमंत्री चौहान ने गृह विभाग को निर्देश दिए कि दुर्गा उत्सव की नई गाइडलाइन तैयार कर जारी करें। गाइडलाइन के अंतर्गत पांडालों का आकार, दुर्गा प्रतिमाओं की ऊँचाई, चल समारोह का स्वरूप आदि के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करें। व्यवस्था ऐसी हो जिससे किसी भी हालत में कोरोना संक्रमण न फैले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई प्रकरणों में कोरोना मरीज निगेटिव होने के बाद भी दोबारा पॉजीटिव हो गए हैं। अत: इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कोरोना निगेटिव होने के बाद भी एक सप्ताह तक कोरोना के मरीज अनिवार्य रूप से 'होम आइसोलेशन' में रहें। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को 'पोस्ट कोविड केयर' गाइड लाइन जारी करने के निर्देश भी दिए। जिलावार समीक्षा में पाया गया कि प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना की स्थिति सुधर रही है। लगभग सभी जिलों में कोरोना की ग्रोथ रेट में उल्लेखनीय कमी आई है। इंदौर की कोरोना ग्रोथ रेट 2.04, भोपाल की 1.51, जबलपुर की 2.10, ग्वालियर की 1.16 प्रतिशत तथा सागर की 2.10 प्रतिशत है। वहीं उज्जैन जिले की कोरोना ग्रोथ रेट 1.05 प्रतिशत तथा खरगौन की 1.38 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत