स्वास्थ्य के क्षेत्र में शासकीय अस्तपतालों के साथ ही निजी अस्पतालों का योगदान

By दिनेश शुक्ल | Apr 17, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 'नर्मदा अपना हॉस्पिटल' कोरोना संकट के इस दौर में जनता को गुणवत्तापूर्ण तथा बेहतर सेवाएँ कम खर्च पर उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार को अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नर्मदा अपना हॉस्पिटल'' छतरपुर का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर नर्मदा हेल्थ ग्रुप के निदेशक डॉ. राजेश शर्मा उपस्थित थे। 'नर्मदा अपना हॉस्पिटल'' में बिस्तरों की संख्या 58 है, जिसमें 18 आई.सी.यू. बेड्स हैं। अस्पताल में सी.टी. स्केन, सोनोग्राफी सहित आपातकालीन सभी सेवाएँ उपलब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश में तेजी से सामान्य हो रही है ऑक्सीजन की सप्लाई- शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में शासकीय अस्तपतालों के साथ ही निजी अस्पतालों का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। संकट की इस घड़ी में जनता को अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराएँ। मुख्यमंत्री  ने कहा कि छतरपुर में मेडिकल कॉलेज भी शीघ्र खुलेगा। इसे पूर्व में सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया था। 

प्रमुख खबरें

Virat Kohli की सादगी और लगन के मुरीद हुए Jacob Duffy, वनडे सीरीज में टक्कर को तैयार

जीप पर सवार Rahul Gandhi, साथ में कई बड़े नेताओं का काफिला! Ramlila Maidan की ओर बढ़ा विपक्षी कुनबा

Siang Project: प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर अरुणाचल प्रदेश के 3 जिलों में बंद

SEBI चेयरमैन Tuhin Kanta Pandey बोले, निष्‍क्रिय कंपनियों को शेयर बाजार से बाहर करेगा नियामक