देश के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में लघु उद्योगों का अहम योगदान : Yogi Adityanath

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को प्रदेशवासियों को कुटीर, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि देश के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में लघु उद्योगों का अहम योगदान है।

मुख्यमंत्री योगी ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, ‘‘प्रदेश वासियों और सम्मानित उद्यमियों को एमएसएमई दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’’

इसी पोस्ट में योगी ने कहा, ‘‘नए भारत के ‘नए उत्तर प्रदेश’ को आत्मनिर्भर बनाने, राष्ट्र के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में लघु उद्योगों का अहम योगदान है।” मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदृष्टि के अनुरूप प्रदेश में उद्यम अनुकूल वातावरण और ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना की सिद्धि हेतु हम निरंतर क्रियाशील हैं।

प्रमुख खबरें

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर

यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने गांव तक पहुंचेगा ODOC अभियान, Yogi Adityanath का ऐलान

Dhanteras पर समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे Lord Dhanvantari

Chawri Bazar इमारत ढहने का मामला: दिल्ली पुलिस ने 3 ठेकेदारों को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, एमसीडी के दो इंजीनियर भी सस्पेंड