डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्रेटा थनबर्ग को शांत रहने और फिल्में देखने का मशविरा दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टाइम पत्रिका द्वारा ‘पर्सन ऑफ द इयर 2019’ चुनी गई 16 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग पर चुटकी लेते हुए कहा है कि जलवायु कार्यकर्ता को अपने गुस्से पर काबू रखना सीखना चाहिए । साथ ही ट्रंप ने ग्रेटा को अपने दोस्तों के साथ पुरानी फिल्में देखने की सलाह तक दे डाली। ट्रंप ने ट्वीट किया, “यह बुरा है। ग्रेटा, अपने गुस्से को काबू करो और फिर अपने दोस्त के साथ कोई पुरानी अच्छी फिल्म देखने जाओ। शांत ग्रेटा, शांत।”

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग की धाराओं पर बुधवार से शुरू होगी सुनवाई

ग्रेटा ऑटिज्म से संबंधित एस्पर्जर सिंड्रोम से पीड़ित हैं। इस बीमारी में लोगों को मेलजोल बढ़ाने में समस्या होती है। ग्रेटा की इस बीमारी ने भी उन्हें आलोचकों के निशाने पर खड़ा कर दिया है। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने उन्हें “दुस्साहसी बच्चा” कहा है। बीते सितंबर में न्यूयॉर्क में ग्रेटा के दिए भाषण के बाद भी ट्रम्प ने ट्वीट किया था  वह बेहद खुशहाल युवा लड़की (हैप्पी यंग गर्ल) नजर आ रही है, जो उज्ज्वल और अद्भुत भविष्य की तलाश में है। देखकर अच्छा लगा।” 

प्रमुख खबरें

GenZ वोटरों को रोकने के बाद अब स्पेशल कैंप लगाने का दिया जा रहा आदेश, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया एक और आरोप

उत्तर प्रदेश में Heavy Rain से Lucknow समेत कई जिले प्रभावित, IMD का अलर्ट

Sonam Wangchuk ने Ladakh की तुलना China के कब्जे वाले Tibet से करके खड़ा किया विवाद, Central Tibetan Administration ने जताई कड़ी आपत्ति

Devendra Fadnavis का बड़ा कदम: Maharashtra के 265 तालुकाओं में सूखा घोषित, किसानों की होगी मदद