घर बैठे करें डायबिटीज़ कंट्रोल, असरदार है यह इलाज

By शैव्या शुक्ला | Oct 27, 2020

आज के दौर में डायबिटीज़ बेहद आम बीमारी हो गई है, चाहे बच्चा हो या बूढ़ा, कोई भी चूका नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय में जो व्यक्ति डायबिटीज़ से पीड़ित होते हैं, उनमें हार्ट अटैक का खतरा आम व्यक्ति से कई गुना ज़्यादा बढ़ जाता है। भारत में भी इसके काफी ज्यादा मरीज़ हैं। और इसका सबसे अहम कारण है- हमारा अस्त-व्यस्त लाइफस्टाइल और गलत खानपान। लेकिन लाइफस्टाइल और भोजन की आदतों में सुधार करके हम इस बीमारी से बच सकते हैं।

तो आइए नज़र डालते हैं डायबिटीज़ को कंट्रोल में रखने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में-

तुलसी की पत्तियां

हेल्थ एक्सपर्ट के बताया है कि तुलसी की पत्तियों के अनेक लाभ हैं, यह तो सभी जानते ही हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि तुलसी आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस की पत्त‍ियों में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह हमारी शरीर के बीटा सेल्स को इंसुलिन के प्रति सक्रिय बनाती हैं। अगर आपको इसका सेवन करना है तो आप तुलसी की पत्तियों का रस निकाल कर या फिर केवल पत्ते चबा सकते हैं। 

करेले का करें सेवन

टाइप-2 डायबिटीज़ मरीजों के लिए करेला को काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें कैरेटिन नाम का तत्व होता है, जिसका इस्तेमाल प्राकृतिक स्टेरॉयड के रूप में होता है। इससे खून में शुगर का स्तर बढ़ नहीं पाता। साथ ही डायबिटीज़ के मरीज का शुगर लेवल भी कंट्रोल रखता है।

जामुन भी है फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार डायबिटीज़ को कंट्रोल करने के लिए जामुन एक रामबाण इलाज है। उसका बीज, रस व पत्तियां, सभी लाभकारी होती हैं। शुगर पेशेंट, जामुन के सूखे बीजों को पाउडर बना कर एक चम्मच दिन में दो बार पानी या दूध के साथ लें। या फिर आप बाज़ार से जामुन के बीज का पाउडर भी खरीद कर सेवन कर सकते हैं। इससे आप अपने डायबिटीज़ को कंट्रोल में रख सकते हैं।

दालचीनी का पाउडर लें 

दालचीनी कई सारे अचूक फायदों के लिए जाने वाला मसाला है, जो कि घर में आसानी से मिल जाता है। इसका सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। यह ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने और नियंत्रित करने में मददगार है। साथ ही, इसके नियमित सेवन से मोटापा भी कम होता है। दालचीनी के पाउडर को आप गुनगुने पानी में सेवन कर सकते हैं। 

मेथी खाएं

डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए मेथी बहुत फायदेमंद माना गया है। यदि आप रोज़ाना कम से कम 50 ग्राम मेथी का सेवन करेंगे तो आपका ग्लूकोज़ लेवल ज़रूर नीचे चला जाएगा। साथ ही, आपको डायबिटीज़ की समस्या से राहत भी मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: घटते-बढ़ते ब्लड शुगर के स्तर को काबू करने में मददगार हैं यह पांच चीजें

आंवला-करेले का मिक्स जूस पिएं 

आंवले को तो रोगनाशक फल माना जाता है। यह डायबिटीज़ के मरीजों के लिए बेहद फायदा करता है। यदि आप भी अपना शुगर लेवल कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो एक चम्मच आंवले के रस में करेले का रस मिलाएं और उसे हर दिन पिएं। यह डायबिटीज़ के लिए सबसे अच्छी दवाई मानी जाती है। 

हर दिन पीएं ग्रीन टी

हर रोज़ सुबह और शाम ग्रीन टी पीने से डायबिटीज़ में फायदा होगा। क्योंकि ग्रीन टी में उच्च मात्रा में पॉलीफिनॉल पाया जाता है जो कि एक एंटी-ऑक्सीडेंट है। साथ ही, यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार है।

- शैव्या शुक्ला

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू