राहुल गांधी की अमेठी यात्रा से पहले विवादित पोस्टर सामने आया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2025

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बुधवार को अमेठी दौरे से पहले कांग्रेस कार्यालय और स्थानीय बस स्टैंड सहित समूचे अमेठी में कई स्थानों पर विवादित पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें ‘‘आतंक का साथी राहुल गांधी’’ लिखा गया है।

पोस्टर किसने लगाया, फिलहाल इसका उल्लेख नहीं है। जानकर सूत्रों के मुताबिक पुलिस की कड़ी चौकसी के बावजूद राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए गए। अधिकारी के अनुसार, पुलिस ऐसी सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए सतर्क थी, फिर भी इस तरह के विवादित पोस्टर देखने को मिले हैं।

गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। बुधवार को वह अपने पूर्व लोकसभा क्षेत्र अमेठी में होंगे जहां से वह तीन बार सांसद चुने गए। अमेठी दौरे के बाद वह कानपुर जाएंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि गांधी का आधिकारिक कार्यक्रम सुबह 8.15 बजे रायबरेली के ‘भोएमऊ गेस्ट हाउस’ में एक प्रतिनिधिमंडल बैठक के साथ शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी बुधवार दोपहर 12:30 बजे अमेठी के मुंशीगंज पहुंचेंगे, जहां वह आयुध कारखाने और ‘इंडो एशियन रायफल्स प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण करेंगे।

उन्होंने बताया कि गांधी का संजय गांधी अस्पताल, मुंशीगंज में हार्ट सर्जरी यूनिट और एक एंबुलेंस का भी उद्घाटन करने का कार्यक्रम है। साथ ही, वह इंदिरा गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग का निरीक्षण करेंगे तथा छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ चर्चा करेंगे।

सिंघल ने बताया कि राहुल गांधी के दौरे से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। वह रायबरेली के ‘भोएमऊ गेस्ट हाउस’ से सड़क मार्ग से अमेठी पहुंचेंगे। इस दौरान रास्ते में कार्यकर्ताओं और आम जनमानस द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद वह करीब एक बजे कानपुर के लिए रवाना होंगे और वहां शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलेंगे। शुभम द्विवेदी 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

अब Vande Mataram का अपमान करने पर होगी कड़ी सजा, Rajya Sabha में बिल पेश

NEET Protest के बीच New Delhi Metro स्टेशन बंद, इंटरचेंज सुविधा पर भी रोक, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी

पहली ही गेंद पर विकेट! Mayank Yadav ने कहा- Blue Jersey के लिए दो साल का इंतजार सफल रहा

सबसे बड़ा खिलाड़ी तो अपना भारत निकला, ट्रंप के टैरिफ की पलट दी पूरी बाजी