योगी के खिलाफ सपा विधायक की विवादित टिप्पणी, बोले- उनकी जुबान खुली तो हमारी बंदूकों से गोलियां निकलेंगी

By अंकित सिंह | Apr 04, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत हासिल की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ले ली है। इन सब के बीच समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम ने एक विवादित बयान दे दिया है। शहजिल इस्लाम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, तहसील इस्लाम एक समारोह में बोलते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वह कुछ इतना कुछ बोल जाते हैं जिसकी कल्पना कोई भी नहीं कर सकता है। *वीडियो और फोटो सोर्स- ट्विटर

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम कट्टरपंथियों के कारण खुलकर भाजपा से जुड़ने में डरता है आम मुसलमान

सपा विधायक ने इसके बाद जो कहा वह काफी सुर्खियों में है। उन्होंने कहा कि अगर उनके मुंह से आवाज निकलेगी तो आप यह मत समझना कि हमारी बंदूकों में से धुंआ निकलेगा, गोली निकलेगी। विधायक इस टिप्पणी से बवाल खड़ा हो गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विधायक के मुताबिक अगर भाजपा सरकार कोई मनमानी करती हैं तो उस को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बीत गए वह दिन जब तानाशाही चलती थी अब हम मजबूत विपक्ष हैं। हमारे नेता हर दिल अजीज अखिलेश यादव जोकि बब्बर शेर हैं। 

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं