'हिंदुस्तान में रहना है तो या हुसैन कहना है', मुहर्रम पर अमेठी में लगे विवादित नारे, एक्शन में योगी की पुलिस

By अंकित सिंह | Jul 15, 2024

राजनीति के केंद्र में रहने वाला अमेठी एक बार फिर से सुर्खियों में है। हालांकि, इस बार राजनीति और चुनाव लड़ाई को लेकर नहीं, बल्कि विवादित नारे की वजह से है। दरअसल, गांधी परिवार और कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी में मोहर्रम जुलूस के दौरान विवादित नारे लगने से अमेठी का माहौल गर्मा गया है। मुहर्रम के जुलूस में युवकों द्वारा लगाए गए भड़काऊ नारे से हड़कंप मचा है। जुलूस के दौरान युवकों ने “हिंदुस्तान में रहना है, या हुसैन कहना है” के नारे लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

यह ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनका प्रशासन राज्य में मुहर्रम और ताजिया जैसे मुस्लिम त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने में सक्षम है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने विवादित नारेबाजी करने के आरोप में अब तक 6 लड़कों को गिरफ्तार भी किया गया है। उनसे पूछताछ लगातार जारी है। बता दें रविवार देर शाम मुसाफिरखाना कस्बे में मोहर्रम का जुलूस निकला था। जुलूस के दौरान कुछ युवकों द्वारा विवादित नारा लगाने का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो चर्चा विषय बन गया। 

इसे भी पढ़ें: बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं है.... कार्यसमिति की बैठक में Yogi Adityanath ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का हौसला

वायरल वीडियो मोहर्रम के जुलूस का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक हिंदुस्तान में रहना है, या हुसैन कहना है, का नारा लगाते हुए सुने जा रहे हैं। वीडियो मुसाफिरखाना का बताया जा रहा है। अमेठी पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल व कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अमेठी का संत समाज भी नाराज हो रहा है। सागरा आश्रम पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने वायरल वीडियो पर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री व पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है और कहां है कि ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो जिससे भविष्य में इस तरह का माहौल न बन पाए। 

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल