जीतन राम मांझी का विवादित बयान, बोले- राम भगवान नहीं थे, तुलसीदास-वाल्मीकि ने रामायण में बनाया था पात्र

By अंकित सिंह | Apr 15, 2022

एक ओर जहां अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर बिहार में भाजपा के सहयोगी और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राम को लेकर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। जीतन राम मांझी ने जमुई में एक सभा के दौरान कहा कि राम कोई भगवान नहीं हैं। तुलसीदास और वाल्मीकि ने राम का किरदार कहानी कहने के लिए बनाया था। यह अच्छी चीजें हैं और हम उसका सम्मान करते हैं। इसके साथ ही हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने यह भी कह दिया कि वे तुलसीदास और वाल्मीकि का सम्मान करते हैं लेकिन राम का नहीं। जाहिर सी बात है कि जीतन राम मांझी के इस बयान को लेकर बिहार की राजनीति तेज हो सकती है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब जीतन राम मांझी ने राम को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इससे पहले भी कई बार राम को लेकर बयान दिए हैं। जीतन राम मांझी ने इसके साथ ही कहा कि पूजा पाठ करने से कोई भी बड़ा नहीं हो जाता है। उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों से पूजा-पाठ बंद करने की भी अपील कर दी। उन्होंने कहा कि राम ने हमारी मां शबरी के झूठा खाए थे लेकिन आज हमारा कोई छुआ हुआ नहीं खाता।

प्रमुख खबरें

Delhi Murder Mystery: गौतम विहार में 16 साल के लड़के की हत्या, FSL और Police टीमों की जांच तेज

Tamil Nadu में Thalapathy Vijay बने CM, 5 दशक पुराने DMK-AIADMK युग का हुआ अंत

जंग की आहट? China ने Taiwan की तरफ भेजे दर्जनों फाइटर जेट्स-Warships, मचा हड़कंप

Assam Election में हार के बाद Congress में मंथन, Gaurav Gogoi ने कहा- अब High Command लेगा फैसला