Holi पर Muslims को घर के अंदर रहने का सुझाव गलत है या सही, इसका फैसला करने से पहले यह Video देखें

By नीरज कुमार दुबे | Mar 07, 2025

उत्तर प्रदेश के संभल में होली के दौरान किसी प्रकार की अशांति नहीं हो इसके लिए पुलिस अभी से सतर्कता बरते हुए है। दरअसल होली का त्यौहार 14 मार्च को है और इसी दिन जुमा की नमाज भी होगी। इसलिए पिछले कुछ प्रकरणों पर गौर करते हुए पुलिस ने संभल में खासतौर पर मुसलमानों को यह सुझाव दिया है कि अगर किसी मुस्लिम को लगता है कि होली के रंगों से खेलना उनकी आस्था को प्रभावित करता है, तो उन्हें उस दिन घर के अंदर रहना चाहिए। हम आपको बता दें कि संभल कोतवाली पुलिस थाने में बृहस्पतिवार को हुई शांति समिति की बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज चौधरी ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि होली के रंग से उसका धर्म भ्रष्ट होता है तो वह उस दिन घर से ना निकले। अनुज चौधरी ने बैठक में दोनों समुदायों के लोगों से एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया। अनुज चौधरी ने शांति समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “जिस प्रकार से मुस्लिम बेसब्री से ईद का इंतजार करते हैं, ठीक उसी तरह हिंदू होली की प्रतीक्षा करते हैं।” हम आपको यह भी याद दिला दें कि अनुज चौधरी 24 नवंबर को शाही मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान से ही सुर्खियों में हैं। उन्हें भगवान हनुमान की गदा लेकर अपनी वर्दी में एक धार्मिक जुलूस में भी देखा गया था। उस प्रकरण की जांच भी हुई थी। 

इसे भी पढ़ें: महाकुंभ का सबसे ज्यादा लाभ नाविकों को भी हुआ: उत्तर प्रदेश सरकार

बहरहाल, जो लोग संभल के सीओ अनुज चौधरी के सुझाव पर विवाद खड़ा कर रहे हैं वह शायद यह बात भूल गये हैं कि अखिलेश राज में जुमे के दिन होली पड़ने पर हिंदुओं को होली खेलने में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता था। साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान जब चुनाव संबंधी कवरेज के लिए प्रभासाक्षी की टीम कैराना में थी तो एक स्थानीय युवक ने जो कुछ बताया था उसे सभी को सुनना चाहिए और तब फैसला करना चाहिए कि अनुज चौधरी ने जो सुझाव दिया है उसका स्वागत करना चाहिए या आलोचना।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में भारी बारिश के बीच Char Dham Yatra में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 लाख पार

Kerala High Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पूर्व सरकारी कर्मी की उम्रकैद बरकरार

Solar Eclipse में जन्म लेने पर क्या लगता है कोई दोष, ज्योतिषीय मान्यता और वैज्ञानिक सच

Micron अगले साल भारत में Semiconductor Assembly और परीक्षण क्षमता कई गुना बढ़ाएगी