ज्ञानवापी मस्जिद मामले में संगीत सोम का विवादित बयान- जो 92 में हुआ, वह 22 में होगा

By अंकित सिंह | May 10, 2022

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर नया विवाद छिड़ा हुआ है। ज्ञानवापी मस्जिद मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट के आदेश के बाद उसमें सर्वे और वीडियोग्राफी का कार्य किया गया था। हालांकि यह कार्य पूरा नहीं हो सका था। इन सबके बीच ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम का भी विवादित बयान अब सामने आ गया है। संगीत सोम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें वह ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर बयान देते नजर आ रहे हैं। संगीत सोम ने कहा कि 92 में बाबरी और 2022 में ज्ञानवापी की बारी है। संगीत सोम ने साफ तौर पर दावा किया है कि मस्जिद की हकीकत रामलला जन्मभूमि की तरह छिपाई गई है।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे करने पहुंचे टीम, परिसर के बाहर दो पक्षों के बीच जमकर हुई नारेबाजी

संगीत सोम ने दावा किया कि बनारस में भगवान काशीनाथ का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। रामलला कई सालों तक तिरपाल में रहे। लेकिन अब अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। उसी तरह ज्ञानवापी मस्जिद को ध्वस्त कर काशी में भी भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने ओवैसी को छुपाते हुए कहा कि आज अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। आप चिंता मत करो, जल्द ही काशी में भी ज्ञानवापी मंदिर बनेगा। इसके अलावा दिल्ली के केजरीवाल सरकार पर भी उन्होंने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार शाहीन बाग से बुलडोजर वापस कर सकती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह देश विरोधी ताकतों को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश विरोधी लोग शाहीन बाग में बैठे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय