Ahmedabad Plane Tragedy: क्या पायलट की गलती थी या कुछ और? शुरुआती रिपोर्ट पर विवाद गहराया

By एकता | Jul 13, 2025

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे के एक महीने बाद, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के दोनों इंजनों को ईंधन पहुंचाने वाले स्विच बंद हो गए थे, जिससे पायलटों में भ्रम पैदा हो गया। इसके कुछ ही सेकंड बाद विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, विमानन विशेषज्ञों ने इस रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। वे AAIB की इस शुरुआती जांच से पूरी तरह सहमत नहीं दिख रहे हैं।

पूर्व IAF निदेशक ने रिपोर्ट को बताया अधूरा

भारतीय वायुसेना (IAF) के पूर्व निदेशक संजीव कपूर ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट पर कड़ी आपत्ति जताई है। इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए कपूर ने 15 पन्नों की इस रिपोर्ट को अधूरा बताया है और इसकी देरी पर भी सवाल उठाए हैं। कपूर का कहना है कि 'कोई भी पायलट 'मेडे' कॉल को हल्के में नहीं लेता,' जिसका मतलब है कि कुछ गंभीर हुआ है। उन्होंने इस बात पर सहमति जताई कि दोनों इंजन फेल हुए, लेकिन रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि वे फेल कैसे हुए। उन्होंने AAIB के इस निष्कर्ष को 'बिल्कुल अजीब' बताया कि पायलट ने जानबूझकर ईंधन कट-ऑफ स्विच को सक्रिय किया होगा। कपूर ने कहा, 'एक समझदार पायलट उड़ान भरने के तुरंत बाद ऐसा क्यों करेगा?'

उन्होंने इस रिपोर्ट को जारी करने में लगे समय की भी आलोचना की। कपूर ने बताया कि कॉकपिट डेटा लगभग तीन हफ्ते पहले ही डाउनलोड कर लिया गया था। उनके अनुसार, 'इस रिपोर्ट को आने में 20 दिन लग गए, जो बहुत लंबा है। उनके पास सारा डेटा होने के बावजूद, इस रिपोर्ट में कहीं ज़्यादा विवरण होना चाहिए था।'

एयर इंडिया हादसे की जांच पर ALPA ने उठाए सवाल

एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPA) ने शनिवार को एयर इंडिया विमान दुर्घटना की निष्पक्ष और तथ्य-आधारित जांच की मांग की है। एसोसिएशन का दावा है कि जांच की मौजूदा दिशा पायलट की गलती पर ज्यादा केंद्रित दिख रही है। ALPA इंडिया ने इस धारणा को खारिज करते हुए कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए उनके प्रतिनिधियों को जांच प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल किया जाए।

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील