फिनलैंड में प्रधानमंत्री के लीक वीडियो को लेकर विवाद उपजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2022

हेलसिंकी (फिनलैंड), 21 अगस्त (एपी)। फिनलैंड में लीक हुए एक वीडियो में प्रधानमंत्री सना मारिन एक निजी पार्टी में दोस्तों के साथ नाचती और गाती नजर आ रही हैं, जिससे जनता के बीच यह बहस शुरू हो गयी है कि सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति के लिए ऐसा आचरण कितना उपयुक्त है और वो भी यूक्रेन पर पड़ोसी देश रूस के हमले के वक्त। वीडियो में 36 वर्षीय मारिन कैमरे को पोज देती हैं। इस दौरान वह अच्छा समय बिताती हैं। फिनलैंड और पूरी दुनिया में पार्टी करने वाले युवा और कम उम्र के लोग सोशल मीडिया पर रोजाना ऐसे ही अनगिनत वीडियो साझा करते हैं।

पार्टी में जाहिर तौर पर किसी ने यह वीडियो बनाया था जो सोशल मीडिया पर लीक हो गया और इस हफ्ते फिनलैंड की मीडिया का इस पर ध्यान आकर्षित किया। मारिन ने कहा कि वह हाल के हफ्तों में पार्टी में शामिल हुईं लेकिन उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि वास्तव में यह कहां और कब आयोजित हुई। मारिन ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने और उनके दोस्तों ने पार्टी में जश्न मनाया और पार्टी में शराब का इस्तेमाल हुआ लेकिन, उनकी जानकारी में वहां कोई मादक पदार्थ शामिल नहीं था। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने मादक पदार्थों के बारे में अटकलों पर विराम लगाने के लिए ‘ड्रग टेस्ट’ कराया है।

मारिन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि 2022 में इस बात को स्वीकार कर लिया जाएगा कि निर्णय लेने वाले भी नाचेंगे, गाएंगे और पार्टियों में जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं चाहती कि किसी प्रकार की छवि को फैलाया जाए, लेकिन यह मतदाताओं पर निर्भर है कि वे इसके बारे में क्या सोचते हैं।’’ प्रधानमंत्री विवाहित हैं और उनकी चार साल की बेटी है। वह अक्सर जोर देकर कहती हैं कि भले ही वह फिनलैंड की सरकार की मुखिया हैं, लेकिन वह अपनी उम्र के किसी अन्य व्यक्ति की तरह ही हैं, जो अपने ख़ाली समय में दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताना पसंद करती हैं।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा