Tirupati के प्रसाद पर नहीं पड़ा विवाद का कोई असर, 4 दिन में बिक गए 14 लाख लड्डू

By अभिनय आकाश | Sep 24, 2024

भारत के सबसे प्रसिद्ध आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति मंदिर के प्रसाद को लेकर तरह तरह की अफवाहें सामने आ रही हैं। लड्डूओं के मुद्दे ने आंध्र प्रदेश में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है, लेकिन इससे श्री वेंकटेश्वर मंदिर में इस प्रतिष्ठित प्रसाद की बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ा है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार प्रतिदिन 60,000 से अधिक तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, सिर्फ़ चार दिनों में 14 लाख से ज़्यादा तिरुपति लड्डू बिक गए। न्यूज़ पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, 19 सितंबर को 3.59 लाख लड्डू, 20 सितंबर को 3.17 लाख लड्डू, 21 सितंबर को 3.67 लाख लड्डू और 22 सितंबर को 3.60 लाख लड्डू बिके। 

इसे भी पढ़ें: Andhra Pradesh: पवन कल्याण ने मंदिर में की शुद्धि, बोले- सनातन धर्म पर हमलों पर चुप नहीं बैठेंगे

मंदिर तब गरमागरम विवाद का केंद्र बन गया जब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया कि वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पिछली वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान लड्डू बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घी में जानवरों की चर्बी मिलाई गई थी। जवाब में, आंध्र प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। 

प्रमुख खबरें

US Iran Peace Talks: अमेरिका में रह रहे ईरानी मूल के लोगों पर कार्रवाई - ट्रंप प्रशासन ने ग्रीन कार्ड छीने

Hormuz जलडमरूमध्य में US Navy का एक्शन, Trump बोले- दुनिया के लिए हम कर रहे हैं रास्ता साफ

Land for Jobs Scam: लालू यादव ने Delhi High Court को दी चुनौती, अब Supreme Court में होगी सुनवाई

इस्लामाबाद मीटिंग के बाद चीन का बड़ा खेल, तेहरान में सैकड़ों टन बम और मिसाइल!