US Iran Peace Talks: अमेरिका में रह रहे ईरानी मूल के लोगों पर कार्रवाई - ट्रंप प्रशासन ने ग्रीन कार्ड छीने

By अभिनय आकाश | Apr 11, 2026

ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में लंबे समय से रह रहे उन ईरानी नागरिकों के ग्रीन कार्ड रद्द कर दिए हैं, जिनका संबंध वर्तमान या पूर्व वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों से है। विदेश विभाग ने शनिवार को कहा कि उसने लॉस एंजिल्स क्षेत्र के मनोविज्ञान शिक्षक सैयद ईसा हाशमी, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ कार्रवाई की है। ये सभी ईरान में जन्मे और अमेरिका के वैध स्थायी निवासी थे। पाकिस्तान में ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए वार्ता शुरू होने के दौरान जारी एक बयान में विभाग ने कहा कि उन्हें आव्रजन अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है और उन्हें निर्वासित किया जाएगा। विभाग ने बताया कि हाशमी, मासूमेह इब्तेकर के बेटे हैं, जिन्होंने 1979 में तेहरान में अमेरिकी दूतावास पर कब्जा करने वाले हमलावरों की प्रवक्ता के रूप में काम किया था और बाद में ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनीं थीं। पिछले ही हफ्ते, अमेरिकी विदेश विभाग ने पूर्व इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के प्रमुख कासिम सुलेमानी की भतीजी और पोती के ग्रीन कार्ड रद्द कर दिए, जिनकी 2020 की शुरुआत में बगदाद में अमेरिकी हवाई हमले में मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

भारतीय क्रू वाले जहाज पर रूस का हमला, तुरंत एक्शन में आया MEA

CEC विरोध पर CM Devendra Fadnavis बोले, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की है साजिश

Delhi Court ने 17 प्रदर्शनकारियों को दी Bail, पुलिस हिरासत में यातना के आरोपों पर मांगी रिपोर्ट

रोज-रोज की सब्जी से हो गए हैं बोर? बनाएं राजस्थान की ये तीखी-चटपटी Besan Mirchi