हनुमान के जन्म स्थान पर दक्षिण भारत के दो राज्यों में विवाद, जानें क्या है पूरा मामला?

By अभिनय आकाश | Apr 12, 2021

संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा। जो भी आपकी शरण में आते हैं, उस सभी को आनन्द प्राप्त होता है, और जब आप रक्षक है, तो फिर किसी का डर नहीं रहता। बजरंग बली यानी हनुमान जी का जन्म कहां हुआ था? हाल ही में एक विवाद सा छिड़ गया। दो राज्यों का कहना है कि हनुमान जी का जन्म हमारे राज्य के इस शहर में हुआ। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश दोनों राज्य भगवान की जन्मस्थली पर अपना-अपना दावा ठोक रहे हैं। तो क्या सच है, कहां जन्म हुआ था और क्या है पूरा विवाद आपको समझाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1288 नये मामले, पांच लोगों की मौत

हनुमान जन्म स्थान के बारे में नया दावा करने वाले शिवमोगा की रामचंदपुरा मठ के प्रमुख राघवेश्वरा भारती रामायण का जिक्र करते हुए कहते हैं कि हनुमान दी ने सीताजी को बताया था कि उनका जन्म समुद्र तटीय गोकर्ण में हुआ था। उन्होंने कहा कि रामायण में साक्ष्यों के आधार पर हम कह सकते हैं कि गोकर्ण हनुमान की जन्मभूमि है और किष्किन्धा में अंजनदी उनकी कर्मभूमि थी।

अब सवाल उठता है कि आखिर हनुमान का जन्म कहां हुआ था? कोप्पल के गोकर्ण, उत्तर कन्नड़ का गोकर्ण या फिर तिरुपति की अंजानाद्रि पहाड़ी। पूरे विवाद को सुलझाने के लिए तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया गया है। इस पैनल में वैदिक जानकार, पुरातत्व विशेषज्ञों के साथ ही इसरो के वैज्ञानिक भी शामिल हैं। 21 अप्रैल को ये एक्सपर्ट्स पैनल अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। 

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.