आप विधायक के नवजोत सिद्धू को ‘पंजाब की सियासत का राखी सावंत’ कहने पर विवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2021

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) विधायक राघव चड्ढा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना पर “पंजाब की राजनीति का राखी सावंत” कहा। इसके बाद इस “नारीद्वेषी” टिप्पणी के लिये सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना होने लगी। सिद्धू के “केंद्र के कृषि कानूनों को अधिसूचित” करने के लिये दिल्ली सरकार की आलोचना वाले एक वीडियो को ट्विटर पर अपनी पोस्ट के साथ संलग्न करते हुए चड्ढा ने ट्वीट किया, “पंजाब की सियासत के राखी सावंत- नवजोत सिंह सिद्धू को कैप्टन के खिलाफ लगातार बोलने के लिये कांग्रेस आला कमान से डांट पड़ी है।

इसे भी पढ़ें: महाभारत काल से शुरू हुई थी अनंत चतुर्दशी की पूजा, जानें इसकी पूजा विधि

एक अन्य उपयोगकर्ता ने कहा, “नारीद्वेषियों का भारतीय सियासत में दबदबा बरकरार है। किसी महिला का नाम घसीटे बगैर विरोधी की आलोचना नहीं की जा सकती। आपको शर्म आनी चाहिए राघव।” इस बीच सिद्धू ने चड्ढा पर पलटवार करते हुए कहा कि आप नेता ने अब तक उनके सवाल का जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा, “कहते हैं कि इंसान का विकास कपिमानवों और वानरों से हुआ है, आपके दिमाग को देखते हुए राघव चड्ढा मेरा मानना है कि आपका विकास अब भी हो रहा है। आपने अब तक, कृषि कानूनों को आपकी सरकार द्वारा अधिसूचित किए जाने को लेकर किए गए मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया।

प्रमुख खबरें

Tata Sons शेयर लिस्टिंग पर मतभेद गहराया, Abhishek Manu Singhvi संभालेंगे Tata Trusts का पक्ष

दाद और खुजली के Fungal Infection से राहत दिलाएंगे Neem और Tulsi समेत ये 3 पत्ते

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा