जस्टिस यशवंत वर्मा के घर आग से भड़का कैश का विवाद, अग्निशमन सेवा प्रमुख ने किया साफ, कभी नहीं कहा कि कोई नकदी नहीं मिली

By अभिनय आकाश | Mar 22, 2025

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने शुक्रवार को कुछ मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया, जिसमें उनके हवाले से दावा किया गया था कि दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के सरकारी बंगले में अग्निशमन अभियान के दौरान कोई नकदी नहीं मिली थी। अतुल गर्ग की यह सफाई कुछ मीडिया आउटलेट्स की रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जज यशवंत वर्मा के सरकारी आवास पर आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मियों को कोई नकदी नहीं मिली। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कथित तौर पर बरामद की गई रकम की मात्रा भी पता नहीं है। इस घटना ने कानूनी क्षेत्र में हलचल मचा दी, कई लोगों ने जज के इस्तीफे की मांग की और साथ ही उन्हें स्थानांतरित करने के सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के फैसले की आलोचना की।

प्रमुख खबरें

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में फंसे केरल के 31 पर्यटक सुरक्षित स्वदेश लौटे

शेफाली वर्मा के अर्धशतक के बाद लड़खड़ाया मध्यक्रम, भारत ने थाइलैंड के खिलाफ बनाए 159 रन

ओडिशा के विधायकों के वेतन और भत्तों में संशोधन की सिफारिश, संयुक्त संसदीय समिति ने सौंपी राय

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 171 विकेट लेकर बनीं शीर्ष गेंदबाज