पंचायती राज दिवस पर विवाद के बीच माझी ने बीजू पटनायक जयंती समारोह में किया नवीन को आमंत्रित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2025

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विपक्ष के नेता नवीन पटनायक को दिग्गज नेता बीजू पटनायक की जयंती पर बुधवार को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

इस मुद्दे पर विपक्ष के विरोध के बीच माझी ने पूर्व मुख्यमंत्री को मंगलवार रात को निमंत्रण पत्र भेजा। पत्र में कहा गया है, ‘‘ आपको मेरा विनम्र सम्मान। राज्य सरकार ओडिशा के महान सपूत, बीजू पटनायक की जयंती मना रही है। इस अवसर पर पांच मार्च को शाम सात बजे जयदेव भवन में राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। मैं आपसे विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध करता हूं। आपकी गरिमामय उपस्थिति कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करेगी।

बीजद ने इस निमंत्रण को ‘‘औपचारिकता’’ करार दिया। बीजद के वरिष्ठ नेता देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा, ‘‘ भाजपा सरकार ने महान नेता बीजू पटनायक की जयंती पर पंचायती राज दिवस मनाना बंद करके उनका अपमान किया है।

विपक्ष के नेता को निमंत्रण देना एक औपचारिकता है। विवाद के बीच मंगलवार सुबह एक अन्य घटना में कटक के महांगा क्षेत्र के हनुमान चौक पर स्थापित बीजू पटनायक की प्रतिमा तोड़ दी गई।

पुलिस अधीक्षक (कटक-ग्रामीण) प्रतीक सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। कुछ ही घंटों के भीतर उस स्थान पर एक नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वभूषण हरिचंदन ने बीजू पटनायक की प्रतिमा तोड़े जाने की निंदा की है।

प्रमुख खबरें

Moïse Kouamé ने रचा इतिहास, Rafael Nadal के बाद French Open में सबसे बड़ा कारनामा करने वाले युवा।

Yannik Sinner की Shocking Exit, जीता हुआ मैच हारे, Paris की गर्मी से French Open में बिगड़ी तबीयत

Tata Motors का बड़ा एक्शन: EV Booking में ढाई गुना उछाल, अब 50% बढ़ेगा उत्पादन

Tech की दुनिया में Wipro का बड़ा दांव, ServiceNow संग AI से बदलेगा कंपनियों का कामकाज