महिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी को लेकर शुरू हुआ विवाद, नियुक्ति पत्र बांटने पर लगाई रोक

By सुयश भट्ट | Jan 31, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी को लेकर शुरू हुआ विवाद शुरू हो गया है। महिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी को लेकर ग्वालियर और उज्जैन मे सबसे ज्यादा झगड़ा देखने को मिल रहा है। जिसके कारण प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल  ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अगले 10 दिन तक नियुक्ति पत्र नहीं बांटने का निर्णय लिया है। 

इसे भी पढ़ें:MP में ऑफलाइन होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, तरीखों में दिख सकता है बदलाव 

वहीं उज्जैन में महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नूरी खान ने कुछ नामों को लेकर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष अर्चना जायसवाल के सामने आपत्ति जताई है। विवाद बढ़ने के बाद महिला कांग्रेस के अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को 10 दिन तक  नियुक्ति पत्र नहीं बांटने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी गठित हुई। इसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, सात सह सचिव और कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। वहीं पहली बार सह सचिव का पद बनाया गया है। इंदौर, जबलपुर सहित अन्य जिला इकाई में अध्यक्ष की नियुक्ति की  गई।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi