श्रीनगर में धर्मांतरण की घटना को लेकर जबरदस्त हंगामा, दो सिख लड़कियों का जबरदस्ती हुआ निकाह

By अनुराग गुप्ता | Jun 28, 2021

श्रीनगर। देश में धर्मांतरण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पहले उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा धर्मांतरण मामले में दिल्ली से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और अब जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से एक खबर सामने आ रही है। जहां पर दो सिख लड़कियों का जबरन निकाह किए जाने का आरोप है। 

मनजिंदर सिरसा ने बताया कि दोनों बच्चियों को जबरन अगवा किया गया और 50 साल के लोगों के साथ इनका निकाह कराया गया। इसके बाद कोर्ट के भीतर बच्चियों के मां-बाप को भी जाने नहीं दिया गया है। सिरसा ने कहा कि यह लव जिहाद है। इस मामले को लेकर सिरसा ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत भी की है।

इसे भी पढ़ें: जबरदस्ती धर्मांतरण का धंधा स्वीकार्य नहीं, ऐसा करने वालों को नतीजा भुगतना पड़ेगा: नक़वी  

महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

इस मामले में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुुफ्ती का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दो सिख लड़कियों के साथ हुई घटना को लेकर मन दुखी है। जम्मू-कश्मीर में सबसे मुश्किल दौर में भी मुस्लिम और सिख शांति से मिल जुलकर रहे हैं।  उम्मीद है जांच एजेंसियां जल्द जांच करके सच का पता लगाएंगी। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा