धर्मांतरण कार्यक्रम विवाद: दिल्ली पुलिस ने पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम से की पूछताछ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2022

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम एक धर्मांतरण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति को लेकर मंगलवार को दिल्ली पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए। इस कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं की कथित तौर पर निंदा की गयी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गौतम पहाड़गंज थाने में जांच में शामिल हो गये हैं। गौतम ने पीटीआई-से कहा, ‘‘ मुझे आज (मंगलवार को) नोटिस मिला और मैं पुलिस के साथ (जांच में) सहयोग करूंगा।’’

इसे भी पढ़ें: डॉक्टर बनने के लिए अंग्रेजी जरूरी नहीं, हिंदी में भी कर सकेंगे MBBS की पढ़ाई, मेडिकल कोर्स लॉन्च करेंगे अमित शाह

उसमें कहा गया है, ‘‘ तद्नुसार आपको सभी दस्तावेजों के साथ पहाड़गंज थाने में पेश होने का अनुरोध किया जाता है/ निर्देश दिया जाता है, यदि आप पेश नहीं होते हैं तो यह मान लिया जाएगा कि आपको अपनी ओर से कुछ कहना या सफाई देना नहीं है तथा फिर कानून के मुताबिक इस मामले पर निर्णय लिया जाएगा।’’ सोमवार को पुलिस पूछताछ के बाद गौतम ने पीटीआई-से कहा था, ‘‘ उन्होंने मुझसे कार्यक्रम की प्रकृति के बारे में पूछा और यह भी सवाल किया कि इसका आयोजन कैसे किया गया.... मैं कानून का पालन करता हूं और यदि मैंने कोई गुनाह किया है तो आप मामला दर्ज कर मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं। यदि मैंने (कोई गुनाह) नहीं किया है तो आप मुझसे पूछताछ कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा था, ‘‘ यदि मुझे गिरफ्तार किया जाता है तो मैं शिकायतकर्ता को मिठाइयां खिलाऊंगा।’’ गौतम ने इस कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति पर उठे विवाद के कारण रविवार को दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान आप मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाने के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल किया था औरउनपर ‘हिंदू विरोधी’ होने का आरोप लगाया था। ट्विटर पर साझा किये गये एक पत्र में गौतम ने कहा कि वह निजी हैसियत से इस कार्यक्रम में गये थे तथा इसका उनकी पार्टी या सरकार से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने केजरीवाल और आप को निशाना बनाने के लिए भी भाजपा की निंदा की थी और आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे पर ‘गंदी राजनीति’ कर रही है। दिल्ली सरकार में समाज कल्याण, अनुसूचित जाति/जनजाति मंत्री रहे गौतम ने कहा था कि वह मंत्रिपद से इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि वह नहीं चाहते हैं कि उनकी वजह से उनके नेता या आप किसी संकट में फंसे।

प्रमुख खबरें

Hast Rekha: छठी उंगली सिर्फ Lucky Charm नहीं, Palmistry से जानें ऐसे लोगों की Secret Personality

Assam में ऐतिहासिक कदम! विधानसभा में पेश हुआ Uniform Civil Code Bill, बहुविवाह पर रोक और लिव-इन का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य

पीएम मोदी के साथ हो सकती थी अनहोनी! बेंगलुरु में सुरक्षा में महा-चूक, काफिले के रास्ते में बिछे थे बारूद

Dhurandhar Uncut Version | धुरंधर का अनकट वर्जन देख भड़के दर्शक, सोशल मीडिया पर बोले- नया कुछ नहीं, बस गालियों से बीप हटाया है