Kitchen Hacks: गर्मियों में रसोई घर में खाना बनाना हो जाता है मुश्किल तो अपनाएं ये टिप्स, तपती गर्मी में भी रहेगा कूल-कूल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2025

महिलाओं का अधिकतर समय किचन में बीतता है। वहीं गर्मियों में कूलर और एसी के बिना रहना काफी मुश्किल होता है। वहीं महिलाओं को ऐसी गर्मी में लंबे समय तक किचन के कामों में लगा रहना पड़ता है। गर्म ओवन, उबलते बर्तन और खराब वेंटिलेशन की वजह से गर्मियों में रसोई भट्टी में बदल जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने रसोई घर को आरामदायक और ठंडा बना सकते हैं। वहीं इससे किचन की गर्मी भी काफी हद तक कम की जा सकती है।

हरियाली और पर्दे का करें इस्तेमाल

इसे भी पढ़ें: Natural Wrinkle Remedies: बूढ़ी स्किन को जवां बनाने के लिए ऐसे इस्तेमाल करें मेथीदाना, यूथफुल और स्मूथ नजर आएगी त्वचा

चिमनी और एग्जॉस्ट

अगर आपके किचन में चिमनी या एग्जॉस्ट फैन लगा है, तो गर्मियों में आपको इनका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। क्योंकि यह भाप, नमी और धुएं आदि को कम करने में मदद करती हैं और शरीर को भी सूखा व आरामदायक रखते हैं। गर्मी में चिमनी या एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करने से किचन लंबे समय तक ठंडा रहेगा।

सुबह जल्दी बनाएं खाना

गर्मियों में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक बहुत गर्मी होती है। इसलिए अगर सुबह जल्दी खाना बना लेना चाहिए। हालांकि कई लोग दोपहर में 11 बजे के बाद खाना बनाना शुरू करते हैं। वहीं इस दौरान सूरज की रोशनी तेज होती है। इसलिए सुबह जल्दी नाश्ता बनाकर दोपहर का खाना भी जल्दी बनाने का प्रयास करें। खासकर उन चीजों को सुबह जल्दी तैयार कर लें, जिनको बनने में ज्यादा समय लगता है।

प्रमुख खबरें

Kolkata Police जांच: पूजा पंडाल में बारिश से बचने के लिए निकास द्वार पर जुटी महिलाओं की भीड़ से मची थी भगदड़

Maharashtra Police ने मीरा भायंदर में देह व्यापार रैकेट पकड़ा, महिला एजेंट अरेस्ट

UP Government Job Rules | सरकारी नौकरियों के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, हिंसक आंदोलनों में शामिल पाए जाने वालों को उत्तर प्रदेश सरकार में नहीं मिलेगी नियुक्ति

Kolkata Durga Puja Stampede Accident | अचानक बारिश, एग्जिट गेट पर महिलाओं की हिचकिचाहट और अफ़वाह बनीं 19 मौतों की मुख्य वजह