ISS की बैकअप लाइन में कूलेंट रिसाव, रूस ने कहा-अंतरिक्ष यात्रियों को कोई खतरा नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2023

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) की बैकअप लाइन से कूलेंट के रिसाव की सूचना है। रूसी अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रूस की नयी वैज्ञानिक प्रयोगशाला के बाहरी बैकअप रेडियेडर में कूलेंट रिसाव से आईएसएस और वहां मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों को कोई खतरा नहीं है तथा प्रयोगशाला की मुख्य ताप नियंत्रण प्रणाली ठीक तरह से काम कर रही है।

एजेंसी ने कहा कि प्रयोगशाला की मुख्य थर्मल नियंत्रण प्रणाली सामान्य तरीके से काम कर रही है। रॉस्कोसमोस के मुताबिक, केंद्र और वहां मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। नासा ने भी केंद्र पर मौजूद सात अंतरिक्ष यात्रियों को किसी प्रकार का खतरा नहीं होने की पुष्टि की है।

उसने बताया कि आईएसएस पर कामकाज सामान्य तरीके से जारी है। रॉस्कोसमोस के अनुसार, इंजीनियर रिसाव के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। यह घटना हाल ही में अंतरिक्ष केंद्र पर खड़े रूसी अंतरिक्ष यान से कूलेंट के रिसाव के बाद हुई है। उस रिसाव के लिए छोटे उल्कापिंडों को जिम्मेदार ठहराया गया था।

रूस की जिस प्रयोगशाला में कूलेंट रिसाव की सूचना है, उसका नाम नौकू है, जिसका मतलब विज्ञान होता है। यह प्रयोगशाला जुलाई 2021 में अंतरिक्ष केंद्र पर पहुंची थी।

प्रमुख खबरें

मैं अब एक खुश Fan हूँ: Roger Federer ने प्रोफेशनल Tennis में लौटने की सभी उम्मीदें नकारी

Renukaswamy Murder Case में नया मोड़! कन्नड़ एक्टर Darshan Thoogudeepa को बड़ा झटका, सह-आरोपी प्रदोष बना सरकारी गवाह

Dhuandhar Falls और जादुई चट्टानें, भेड़ाघाट का वो रहस्यमयी सफर जहां आज भी मिलते हैं Dinosaur Eggs

Festive Season में बाहर की मिठाई छोड़ें, शुद्धता के साथ घर पर मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट Laung Lata Mithai