आपके घर में लगा एसी और फ्रिज पहुंचा रहा धरती को नुकसान, 30 सालों में 4 गुना तक बढ़ जाएंगी कूलिंग मशीनें

By निधि अविनाश | Aug 04, 2020

देश और दुनिया में कारखानों और फैक्ट्री से निकलते धुएं से पहले ही पर्यावरण को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसी बीच अब हमारे घरों में इस्तेमाल होने वाले रोजाना के सामान जैसे रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर भी अब पर्यावरण के साथ-साथ पृथ्वी की छतरी कहलाने वाली ओजोन लेयर को भी काफी नुकासान पहुंचा रही है।जानकारी के मुताबिक एसी और फ्रिज में क्लोरो-फ्लोरो कार्बन गैस का इस्तेमाल होता है जोकि ओजोन परत को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। एक खबर के मुताबिक घरों में उपयोग होने वाले यह उपकरण आने वाले 30 सालों में बढ़कर चार गुना हो जाएंगे। अगर इस गैस के रिसाव को कम करने के लिए केवल फ्रिज के इस्तेमाल को बढ़ने से रोक लिया जाता है तो इससे तापमान को 0.4 फीसदी बढ़ने से रोका जा सकता है। 

क्या होगा इससे लाभ?

रिपोर्ट कहता है कि बेहतर एसी के काफी लाभ होंगे जैसे, जीवन रक्षक दवाओं और टीकों के लिए बेहतर कूलिंग सिस्टम, हवा की गुणवत्ता में सुधार आएगा वहीं खानें और कई जरूरी सामानों को खराब होने से भी बचाया जा सकेगा। अगर ऐसा होता है तो वैश्विक तापमान में हो रही तेजी को 1.5 डिग्री तक सीमित किया जा सकेगा। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन