भारत और सऊदी अरब के बीच सुरक्षा मुद्दों पर सहयोग बढ़ रहा है: प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2019

रियाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और सऊदी अरब के बीच आतंकवाद से मुकाबला करने सहित सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर आपसी सहयोग बहुत अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों ही देश अपने अपने पड़ोस को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताओं का सामना कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: यूरोपीय नेताओं के जम्मू-कश्मीर दौरे पर बोलीं प्रियंका, यह बड़ा अनोखा राष्ट्रवाद है

मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की इस खाड़ी देश की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि विशेष रूप से आतंकवाद से लड़ने, सुरक्षा और रणनीतिक मुद्दों के क्षेत्र में हमारा सहयोग बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है। मेरे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने अभी हाल ही में रियाद का दौरा किया, जो बेहद सार्थक रहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी, रक्षा सहयोग पर एक संयुक्त समिति है जो नियमित बैठकें करती है। हमने रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में आपसी हित और सहयोग के कई क्षेत्रों की पहचान की है।’’

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया