हरियाणा में DSP की हत्या के बाद अब रांची में महिला सब-इंस्पेक्टर को वैन ने कुचलकर उतारा मौत के घाट

By रेनू तिवारी | Jul 20, 2022

 हरियाणा के नूंह में खनन माफियाओं द्वारा डीएसपी की डंपर से कुचलकर हत्या कर दी गयी, जिसके बाद हरियाणा में राजनीतिक भूचाल मच गया। डीएसपी की हत्या को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि रांची में एक और महिला दरौगा की हत्या का मामला सामने आया हैं। झारखंड के रांची में बुधवार 20 जुलाई को वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन चालक ने एक महिला सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो को कुचलकर मार डाला। यह घटना बुधवार की तड़के तुपुदाना इलाके में हुई।

एसएसपी रांची ने कहा, "कल रात वाहन चेकिंग के दौरान संध्या टोपनो नाम की एक महिला सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी। उसे तुपुदाना ओपी के प्रभारी के रूप में तैनात किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक वाहन को जब्त कर लिया गया है।"

इसे भी पढ़ें: तबाही की कगार पर यूक्रेन! रूस ने बड़े शहर ओडेसा में की बमबारी, पुतिन वार्ता के लिए ईरान गए

मंगलवार को नूंह के पचगांव के पास खनन माफिया ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या कर दी. अवैध खनन की जांच कर रहे सुरेंद्र सिंह की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. उसका शव खुले कूड़ेदान में मिला था।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी