अमिताभ बच्चन की सुरक्षा में तैनात रह चुका पुलिसकर्मी निलंबित, इय नियम का किया उल्लघंन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2022

मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन के अंगरक्षक के रूप में अगस्त 2021 तक काम करने वाले मुंबई पुलिस के एक सिपाही को सेवा नियमों केउल्लंघन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिपाही जितेंद्र शिंदे को निलंबित करने के आदेश मंगलवार को जारी किए गए और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। शिंदे इससे पहले मुंबई पुलिस की सुरक्षा शाखा में तैनात थे। जितेंद्र शिंदे ने 2015 से अगस्त 2021 तक अमिताभ बच्चन के अंगरक्षक के रूप में काम किया था।यह सामने आने के बाद कि शिंदे की वार्षिक कमाई 1.5 करोड़ रुपये तक हो गयी है, मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने शिंदे को वहां से हटा दिया था। अगस्त 2021 के बाद जितेंद्र शिंदे को मुंबई के डीबी मार पुलिस थाने में तैनात किया गया था।

प्रमुख खबरें

CIC ने PESO को दिए निर्देश: जानलेवा हादसों के बाद रद्द हुए पटाखा लाइसेंस का ब्योरा दें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल