Ashwini Choubey Escort Vehicle Overturns | बिहार में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का एस्कॉर्ट वाहन पलटा, कई पुलिसकर्मी घायल

By रेनू तिवारी | Jan 16, 2023

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बक्सर से पटना जा रहे थे, तभी रविवार रात डुमरांव के मथिला-नारायणपुर मार्ग पर उनके काफिले में शामिल एक पुलिस जीप खाई में गिरकर पलट गई। इस घटना में कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए। मंत्री बाल-बाल बच गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें: Bihar: कम नहीं हो रही शिक्षा मंत्री की मुश्किलें, चिराग पासवान ने CM Nitish से कर दी यह मांग

हादसे के कुछ देर बाद एक वीडियो साझा करते हुए मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि घायल पुलिसकर्मियों और चालक को डुमरांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीडियो में मंत्री पुलिस अधिकारियों से अपने सहयोगियों को अस्पताल ले जाने के लिए कहते हुए भी नजर आ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब