COVID-19 Vaccine Boosters | कोरोना की बूस्टर डोज भी मिलेगी मुफ्त, 15 जुलाई से शुरू होगा अभियान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2022

नयी दिल्ली। देश में 18 से 59 साल के आयुवर्ग के लोग सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड टीके की ऐहतियाती या तीसरी खुराक मुफ्त लगवा सकेंगे। 75 दिन के एक विशेष अभियान के तहत ऐसा किया जाएगा जिसकी शुरुआत 15 जुलाई से हो सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड ऐहतियाती खुराकों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत अभियान चलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा को लेकर महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- घर में घुसकर मारेंगे जैसा सलूक करने वालों का करना होगा मुकाबला

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए सरकार 75 दिन के लिए एक विशेष अभियान चलाने की योजना बना रही है जिसमें 18 साल से 59 साल आयुवर्ग के लोगों को 15 जुलाई से सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर ऐहतियाती खुराक मुफ्त दी जाएगी।’’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते सभी के लिए कोविड टीके की दूसरी और ऐहतियाती खुराक के बीच अंतराल को नौ महीने से घटाकर छह महीने कर दिया था। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह की सिफारिश पर ऐसा किया गया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य