दिल्ली में आने वाले दिनों में कोरोना के मामलों में आएगी कमी: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर अधिकतम स्तर पर पहुंच चुकी है और विशेषज्ञ संकेत दे रहे हैं कि संक्रमण के मामलों में आने वाले दिनों में कमी आएगी। केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार उम्मीद करती है कि उसके द्वारा उठाये गए कदमों के चलते कोविड-19 के मामलों में ‘‘धीरे धीरे’’ कमी आएगी। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली में (कोरोना वायरस की) जो दूसरी लहर आयी थी वह अधिकतम स्तर पर पहुंच चुकी है। अब आने वाले दिनों में मामलों में कमी आएगी।’’ 

इसे भी पढ़ें: जावड़ेकर से मुलाकात करेंगे केजरीवाल, बोले- पराली निस्तारण के लिए नवीन तकनीक को लागू कराने का करूंगा अनुरोध

केजरीवाल ने उम्मीद जतायी कि सरकार द्वारा शहर में अगस्त के मध्य में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 550 से बढ़ाकर अब 2,000 करने सहित अन्य कदमों के फलस्वरूप, आने वाले दिनों में कोविड-19 के मामलों में धीरे-धीरे कमी आएगी। इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि यह नहीं कहा जा सकता कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की दूसरी लहर है। बुधवार को दिल्ली में कोविड-19 के 3,714 नये मामले सामने आये थे जिससे शहर में इसके कुल मामले बढ़कर 2.56 लाख से अधिक हो गए। वहीं मृतक संख्या बढ़कर 5,087 हो गई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में 60,000 से अधिक जांच की गई। विभाग ने कहा कि बुधवार की स्थिति के अनुसार दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 30,836 है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज