MP में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, आकड़ा हुआ 100 के पार

By सुयश भट्ट | Jan 01, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। नए मरीजों का आंकड़ा 100 पार कर गया है। बीते 24 घंटे में 15 जिलों में 124 मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से लगे जिले खरगोन, खंडवा, बैतूल और छिंदवाड़ा है। मध्य प्रदेश में अब 26 शहरों में एक्टिव केस हैं।

इस भी पढ़ें:ओबीसी महासभा करेगी महाआंदोलन, प्रशासन ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

 

वहीं प्रदेश में दिसंबर के 31 दिन में 904 संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा 439 इंदौर और 261 भोपाल में मिले हैं। फिलहाल भोपाल में 86 एक्टिव केस हैं। होम आइसोलेशन में 75 और अस्पताल में 11 मरीज हैं।

दरअसल प्रदेश में अब तक 7 लाख 94 हजार 82 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमे से 7 लाख 83 हजार 52 ठीक हुए। और 10 हजार 533 लोगों के कोरोना के चलते अपनी जान गवाई। वहीं शुक्रवार को 34 मरीज ठीक हुए। पॉजिटिविटी दर बढ़कर 0.20% पहुंच गई है।

प्रमुख खबरें

Eye Makeup Mistakes: काजल लगाते समय ये 5 गलतियां न करें, आंखें दिखेंगी छोटी और डल

West Asia War: IEA की चेतावनी- 1970 से भी बड़ा होगा Energy Crisis, दुनिया भर में मचेगी हाहाकार।

एचडीएफसी बैंक शेयर में गिरावट, लक्ष्य मूल्य कटौती और प्रबंधन विवाद से बढ़ी चिंता

Hormuz Strait पर Iran की चेतावनी से सहमा बाजार, Crude Oil महंगा, Gold Price धड़ाम!