Eye Makeup Mistakes: काजल लगाते समय ये 5 गलतियां न करें, आंखें दिखेंगी छोटी और डल

By अनन्या मिश्रा | Mar 23, 2026

जब भी मेकअप की बात होती है, तो काजल का नाम सबसे पहले आता है। अगर मेकअप नहीं किया है और काजल लगा लिया है, तो फिर किसी चीज की आपको जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि आप सिर्फ काजल से ही खूबसूरत लगेंगी। काजल की यह खासियत है कि इसको लगाने के बाद आपको मेकअप की जरूरत नहीं होती है। हालांकि कुछ लोग काजल लगाने में थोड़ी गलतियां कर देते हैं। जिस कारण आंखों की खूबसूरती उबरकर नहीं आ पाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से बचना चाहिए। इससे आपकी आंखें नेचुरल तरीके से बड़ी और खूबसूरत नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: Summer Body Odour को कहें Bye-Bye, घर पर बनाएं ये कमाल का Natural Powder

हमेशा ऐसा काजल चुनना चाहिए, जो लंबे समय तक टिका रहे और आसानी से न फैले। इस मामले में वॉटरप्रूफ काजल ज्यादा सही रहता है। क्योंकि यह पसीना और नमी से जल्दी खराब नहीं होता है।

अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हैं, तो बहुत शॉर्प तरीके से काजल न लगाएं। हल्का सा काजल नीचे की ओर फैला देने से डार्क सर्कल्स कम नजर आएंगे। इस तरह से आपकी आंखें सॉफ्ट दिखती हैं।

काजल लगाने के दौरान वॉटरलाइन का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि यह एक जरूरी स्टेप होता है। वहीं सही तरीके से वॉटरलाइन पर काजल लगाने से आंखें ज्यादा खूबसूरत नजर आती हैं।

अगर आपकी आंखें छोटी हैं, तो आपको मोटी काजल लाइन लगाने से बचना चाहिए। ऊपर और नीचे दोनों पलकों पर मोटी लाइन लगाने से आंखें अधिक छोटी दिखने लगेंगी। ऐसे में पतली लाइन ही लगानी चाहिए।

वहीं काजल लगाने से पहले हल्का सा कंसीलर या फिर आई बेस भी लगाना चाहिए। जिससे आईलिड स्मूद हो जाती है। ऐसे में इस प्रोसेस के बाद जब आप काजल लगाएंगी, तो यह अच्छे से सेट हो जाएगा।

काजल लगाने के बाद इसको हल्का सा स्मज कर दें। इससे आंखों में गहराई आ जाती है। इसके लिए आप स्मजिंग ब्रश या कॉटन बड का इस्तेमाल कर सकती हैं।

अगर आप भी आंखों को बड़ा दिखाना चाहती हैं, तो इनर कॉर्नर पर थोड़ा सा हल्का शेड या शाइन लगाएं। आप चाहें तो वॉटरलाइन पर व्हाइट या न्यूड काजल लगा सकती हैं।

काजल आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। इसको बस सही तरीके से लगाना आना चाहिए। इन ट्रिक्स को फॉलो करने पर आपकी आंखें बड़ी और अट्रैक्टिव दिखेंगी।

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत