एमपी में कोरोना का कहर बरकरार, इंदौर और जबलपुर में कोरोना से हुई दो दो लोगों की मौत

By सुयश भट्ट | Jan 27, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश भर में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। भोपाल और इंदौर लगातार कोरोना हॉटस्पॉट बने हुए हैं। बीते दिन इंदौर और जबलपुर में 2-2 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें:भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी, 24 घंटे के अंदर 2.86 लाख केस आए, 573 की मौत 

जबलपुर में कोरोना के कुल 710 मरीज मिले। यहां भी कोरोना से 2 मौतें दर्ज की गई है। इसी के साथ साथ सागर में कुल 152 मरीज मिले। बीते 26 दिनों में सागर में कोरोना के 4300 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। जबकि 4 मरीजों की मौत भी जनवरी महीने में हुई है। भोपाल से सटे होशंगाबाद में 171 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

आपको बता दें कि ओमिक्रोन सब वेरिएंट के मामले भी प्रदेश में दर्ज किए जा रहे हैं। अब तक इसके कुल 26 मामले सामने आ चुके हैं। इंदौर में 21 और शिवपुरी में पांच मरीज मिले हैं। हालांकि राहत भरी बात यह है कि इंदौर में बीस मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति

WTC Final की रेस में पिछड़ा India तो Gautam Gambhir पर उठे सवाल, बचाव में उतरे Amit Mishra ने मांगा थोड़ा और समय

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन